Influencer leaves gold jewellery on car bonnet in busy Dubai street: दुबई की दुनिया के सबसे अधिक सुरक्षित देशों में गिनती होती है। हाल ही में इसका जीता जागता सबूत भी देखने को मिला। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक कार की बोनट पर सोने का नेकलेस पड़ा है।
भीड़भाड़ वाली सड़क पर ये कार लावारिस खड़ी है, लोग उसके आसपास से गुजर रहे हैं और सोने के नेकलेस को देखकर निकल रहे हैं। लेकिन उनमें से कोई भी उसे नेकलेस को लेने की हिमाकत नहीं करता। दरअसल, ये एक सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट था, जिसे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Leyla Afshonkar ने किया था।
ये भी पढ़ें: कब खत्म होगी दुनिया? इस फेमस साइंटिस्ट ने पहले ही किया प्रीडिक्शन
अब तक 11 लाख लोगों ने देखी वीडियो
Leyla Afshonkar के इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट इस वीडियो को अब तक करीब 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर 15 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किए हैं। वीडियो में Leyla Afshonkar एक ज्वेलरी शॉप के बाहर खड़ी है। जहां वह एक कार की बोनट पर अपना सोने का नेकलेस और कान में पहनने के कुंडल रख देती है और फिर दुकान में चली जाती है।
30 मिनट तक बोनट पर रखा रहा नेकलेस, किसी ने नहीं उठाया
दुकान के अंदर से Leyla वीडियो बनानी जारी रखती है और आगे वीडियो में दिखाई पड़ता है कि कार के आसपास से गुजरते हुए कई लोगों की नजर नेकलेस पर पड़ती है। Leyla ने वीडियो में बताया कि उसने करीब 30 मिनट नेकलेस को कार की बोनट पर छोड़ा था लेकिन उसे किसी ने नहीं उठाया। यहां तक की वीडियो के एक हिस्से में जब नेकलेस का कुछ हिस्सा नीचे गिर जाता है तो वहां से गुजर रही महिला उसे उठाकर वापस बोनट पर रख देती है।
दुबई में हैं सख्त नियम
दुबई में क्राइम को लेकर सख्त सजा है। जानकारी के अनुसार यहां चोरी करने पर अपराधी को कम से कम छह महीने से तीन साल तक की जेल हो सकती है। इतना ही नहीं दोषी पाए जान पर भारी जुर्माना भी लगाया जाता है। इसके अलावा दुबई कानून के मुताबिक यहां चोरी की कोशिश करने पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है और तीन महीने से 18 महीने तक की जेल या जुर्माने का प्रावधान है।
ये भी पढ़ें: इस भिखारी की कमाई सुनकर आप भी कहेंगे… भगवान के नाम पर हमको भी कुछ दे दो!
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
14 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
22 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines