Pakistani Social Media Influencer Imsha Rehman : सोशल मीडिया पर पॉजिटिव और निगेटिव खबरों के फैलने में टाइम नहीं लगता। सकारात्मक खबरों से कोई खास बुरा असर नहीं पड़ता लेकिन अफवाहें और फर्जी खबरों से किसी एक इंसान या समाज को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। पाकिस्तानी टिकटॉकर इम्शा रहमान से जुड़ा हालिया मामला इसका सबसे ताजा सबूत है।
इम्शा रहमान एक लोकप्रिय पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, इम्शा का जन्म 7 अक्टूबर 2002 को लाहौर में हुआ था। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने एक आम इंसान की तरह काम करने वाले वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की।
पिछले साल नवंबर में रहमान विवादों में आ गईं। तब उन्होंने दावा किया कि उनके कुछ अश्लील वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया था। बताया गया कि हैकर्स ने उनके अकाउंट को हैक कर लिया गया था और फिर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए गए थे। अब इस मामले में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
अब इम्शा रहमान ने अपने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। 30 जनवरी को इम्शा रहमान ने कहा, “मैंने वीडियो देखा। ऐसा लगा जैसे मेरी जिंदगी खत्म हो गई है। अब मैं पढ़ने के लिए नहीं जा सकती। मैं लोगों का सामना नहीं कर सकती। मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग हैं जो लोगों के वीडियो बनाना और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट करना अच्छा समझते हैं। लेकिन वे यह नहीं सोचते कि इससे लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा।”
यह भी पढ़ें : महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का डांस देखा क्या? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी को समझाने के बजाय स्थिति से निपटने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया है। जब ये वीडियो वायरल हुए तो मैं अपने अकाउंट पर स्पष्टीकरण दे सकती थी लेकिन मैं यह देखने के लिए कानूनी रास्ता अपनाना चाहती थी कि इस घटना के पीछे कौन था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines