Leopard Viral Video: तेंदुए को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। बड़े-बड़े शिकारी भी उसके सामने पानी नहीं मांगते। वैसे तो जंगल में बाघ, शेर, लोमड़ी ही शिकार करते हैं, लेकिन इसके उलट तेंदुए लोगों के घरों में घुसकर जानवरों को उठा ले जाने से नहीं हिचकिचाते। ऐसा ही एक खतरनाक तेंदुआ इस समय भारत में घूम रहा है। इस तेंदुए ने वन विभाग को सीधी चुनौती दी है। बोला, हिम्मत हो तो मुझे पकड़ लो। वैसे ये तेंदुआ जानवरों की भाषा में नहीं बल्कि मराठी में बात कर रहा है। इस वायरल वीडियो का अंत देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
तेंदुए ने क्या कहा?
इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @Liberal_India1 से शेयर किया गया है। आपको बता दें इस तेंदुए का कहना है की अभी वह सुपरमार्केट में खरीदारी करने जा रहा है। क्योंकि 50 फीसदी डिस्काउंट सेल चल रही है। वहां वह अपनी पत्नी के लिए कपड़े खरीदेगा। फिर वहां से वह अपने दोस्तों से मिलने सिद्धार्थ गार्डन जाएगा।
यह भी पढ़े:80 साल की दादी ने दिखाया ‘ढाई किलो का हाथ’, सनी देओल भी पड़ गए फीके
साथ ही उसका ये भी कहना है की इंसान जंगल में बिना किसी से पूछे आते हैं, तो अगर तेंदुए शहर में घूमते हैं तो इसमें क्या दिक्कत है? साथ ही उन्होंने वन विभाग को खुली चुनौती दे दी है, की अगर हिम्मत है तो पकड़ कर दिखाओ। पकड़ने वाले को 10 हजार रुपये नकद दिये जायेंगे। दरअसल, ये असली तेंदुआ नहीं बल्कि तेंदुए की पोशाक पहने एक लड़का है। जो तेंदुए की नकल कर रहा है। जोकि एक प्रैंक शूट कर रहा है।
यह है वो Viral Video
Leopard Viral Video: कैसे पकड़ें इस तेंदुए को?
इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं। कोई कहता है, स्वादिष्ट मटन पार्टी का आयोजन करो…वहां तेंदुआ जरूर होगा। और आते ही उसे पकड़ लो, कोई कहता है इस तेंदुए को घर चाहिए तो हमारा कमरा खाली है। वैसे, आपने इस मजेदार शरारत के बारे में क्या सोचा? आप भी अपने रिएक्शन अवश्य दें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines