Leopard Killed Child Video Viral: तेंदुआ शिकार की तलाश में घूम रहा था। अचानक उसकी नजर बच्चे पर पड़ी और वह उसे गर्दन से दबोच कर उठा ले गया। परिजन तलाश में निकले तो जंगल में बच्चे की लाश मिली। तेंदुए द्वारा बच्चे को दबोच कर ले जाने वाला वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। घटना उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की है। घायल बच्चे की पहचान उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित गांव सैयां निवासी 6 वर्षीय डेविड के रूप में हुई। उसके पिता भूरी सिंह ने हालांकि डेविड उसे तेंदुए से बचाकर इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन तब तक खून काफी ज्यादा बह चुका था।
एक दीवार पर, दूसरा बच्चे को ले जा रहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ दीवार पर चल रहा है। दूसरा तेंदुआ अपने मुंह में दबाकर बच्चे को ले जा रहा है। अचानक तेंदुआ बच्चे को जमीन पर पटक देता है और फिर दोनों उस पर हमला करते हैं। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन और लोग दौड़े आते हैं, जो शोर मचाते हैं। इसके चलते दोनों तेंदुए जंगल की ओर भाग जाते हैं। तेंदुए के हमले की वजह से बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर और चेहरे पर घाव के निशान हैं। वहीं तेंदुए का हमला होने की खबर फैलते ही गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम भी आनन फान में गांव पहुंची।
यह भी पढ़ें: बम से हाथ घायल हुआ, तो पैरों पर बांधी बंदूक; उस जांंबाज के शौर्य की कहानी, जिसने चीन को याद दिलाई नानी
शावकों के साथ मादा तेंदुआ भी नजर आई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ACP सैंया पीयूषकांत भी तेंदुए का हमला होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सर्किल के सभी थानों के तहत आने वाले गांवों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को तलाश रही है। वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के पैरों के निशान ले लिए हैं। पिनाहट क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा जा चुका है। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ दिख रही है। 3 दिन पहले गांव जाजऊ के पास एक पेट्रोल पम्प के पीछे दिखी मादा तेंदुआ का वीडियो पेट्रोल पम्प के कर्मचारी आसिफ निवासी सैंया ने बनाया था।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines