Advocate and Traffic police conflict Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक वकील के सवालों को सुनकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सिर खुजलाने लगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को क्रेन से उठाने पहुंचा था लेकिन तभी उसका सामना एक वकील से हो गया। वकील ने जब सवाल पूछना शुरू किया तो ट्रैफिक इंस्पेक्टर की हालत खराब हो गई।
नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को उठाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की एक क्रेन घूमती रहती है, जिस पर तैनात लोग सैकेंडों में रोड पर खड़ी गाड़ियों को उठा लेते हैं। इसी तरह एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर का सामना एक वकील से हो गया। वकील के सवालों को सुनकर ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर का सिर चकरा गया। दरअसल क्रेन लगे ट्रक पर नियम से अधिक गाड़ियां रखी गई थीं, जिसका वकील ने वीडियो बनाया और कहा कि आप नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, जबतक ये नियम अनुसार गाड़ियां ट्रक पर नहीं रखी जाएंगी, मैं जाने नहीं दूंगा।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गाड़ियों का आधा हिस्सा बाहर लटका हुआ है, वकील ने इसी को लेकर सवाल दागना शुरू कर दिया। वकील का कहना था कि आप नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को उठा रहे हैं लेकिन जिस तरह ट्रक पर गाड़ियां रखी हुई हैं, आप खुद कानून तोड़ रहे हैं। यह सुनते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर सिर खुजलाने लगा। कुछ देर बाद वहां कुछ PCR पहुंच गईं।
वकील ने जब पुलिसवालों को कानून का पाठ पढ़ाया तो वह गाड़ी उतारने और नियम का पालन करने के लिए तैयार हो गए। वकील ने यह भी कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं आपके काम में अड़चन डाल रहा हूं तो आप मुझपर केस कर दीजिये लेकिन इस तरह गाड़ी नहीं जाने दूंगा। पुलिस वालों ने ट्रक पर लदी गाड़ियों को नीचे उतारा और नियम के तहत जितनी गाड़ियां रखी जा सकती थी, उतनी लेकर गए।
यह भी पढ़ें : Viral : ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’ को इंग्लिश में क्या कहते हैं? ट्रक के पीछे लिखी लाइन वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो देखने के बाद लोग वकील की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि पुलिसवाला भी कह रहा होगा कि तुम्हारा सवाल अच्छा है लेकिन ये मुझे परेशान कर रहा है। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि पहली बार किसी पुलिसवाले को रिश्वत देने की स्थिति का सामना करते देख रहा हूं। एक अन्य ने लिखा कि देश में सब लोग कानून नहीं जानते, पर इस भाई की तरह कानून के जानकार को आगे आकर जनता को जागरूक करना चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines