हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

"सुन लॉरेंस बिश्नोई...2 हजार शूटर तेरे तो पांच हजार मेरे भी...' शख्स ने दी गैंगस्टर को चेतावनी, वीडियो वायरल

Lawrence Bishnoi Got Threat : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देते हुए एक शख्स ने कहा कि मैंने भी पांच हजार शूटर मुंबई भेते हुए हैं। शख्स कह रहा है कि अगर सलमान भाई को कुछ हो गया तो जिंदा नहीं छोडूंगा।

विज्ञापन

Lawrence Bishnoi Got Threat :  NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान को मारने की धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को काला हिरण मामले में माफी मांगने की मांग की है। सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद अब उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच एक शख्स का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लॉरेंस बिश्नोई को ही धमकी दे दी है। धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक शख्स कह रहा है, ‘सुन लॉरेंस बिश्नोई 2 हजार शूटर तेरे तैयार हैं तो पांच हजार शूटर मैंने भी मुंबई भेज रखा है। तुम्हारी और तुम्हारे शूटरों की खैर नहीं है। पांच हजार शूटर इमरान भाई ने भी लगा दिए हैं। तुम्हारी तो जेल ही हत्या हो जाएगी। सलमान भाई को कुछ हो गया ना तो तू बचेगा नहीं। दो हजार लगा या दस हजार लोगों को लगा, मैं उसका डबल लगा दूंगा।’

शख्स बोला- मेरे पास हैं 20 हजार शूटर 

शख्स ने यह भी कहा कि मेरे पास करीब 20 हजार शूटर हैं। शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स रायबरेली का रहने वाला है और मुंबई में काम करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सलमान को लॉरेंस बिश्नोई की धमकी

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार धमकी दी जा चुकी है। एक बार घर पर फायरिंग भी की गई और फिर सलमान खान के नजदीकी बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई। इसके बाद फिर सलमान को धमकाते हुए कहा गया कि यही हाल सलमान खान का भी होगा।

यह भी पढ़ें : क्‍या सच में ये Delhi Police है? चुनौती देते रहे हुड़दंगी..कुर्सी से टस से मस नहीं हुई पुल‍िस

विज्ञापन

इस घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके साथ ही सलमान खान के प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट पर रखा जा रहा है। सलमान खान को धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola