#LavanyaBJ is Trending on X: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर हर दिन कोई न कोई नया कीवर्ड ट्रेंड होता रहता है, कई बार तो ये कीवर्ड सुबह से ही ट्रेंड होना शुरू हो जाते हैं। ऐसा एक कीवर्ड #LavanyaBJ आज सुबह से X पर ट्रेंड हो रहा है। बता दें कि, लावण्या बीजे कांग्रेस की कर्नाटक मीडिया महासचिव हैं। अब बात करते हैं कि आखिर #LavanyaBJ X पर ट्रेंड क्यों कर रहा है।
क्यों ट्रेंड हो रहा #LavanyaBJ
दरअसल, लावण्या बल्लाल जैन BJP के BJ को अपशब्दों से बदलते हुए पार्टी पर तंज कस रही थी। बीते दिन लावण्या ने X पर BJP के खिलाफ काफी सारे ट्वीट किए। अपने ट्वीट में लावण्या ने लगभग हर जगह भाजपा को BJ पार्टी कह संबोधित किया। इनमें से ज्यादातर पर में उन्होंने BJ की तुलना अपशब्दों से की। देखते ही देखते उनके ट्वीट्स वायरल हो गए। इसके बाद कई यूजर्स ने उनके ट्वीट का रिप्लाई करते हुए बताया उनके नाम में भी BJ आता है। फिर क्या था X पर #LavanyaBJ तेजी से ट्रेंड होने लगा।
लोगों ने क्या कहा?
#LavanyaBJ की कीवर्ड के साथ कई यूजर्स ने ट्वीट किए, जिसमें से ज्यादातर लोगों ने लावण्या को बताया कि वह BJP की आलोचना करते हुए यह भूल गई कि उनके नाम में भी BJ आ रहा है। इसी वजह से अब #LavanyaBJ ट्रेंड कर रहा है।
न्यूजपेपर और रेडियो में किया है काम
बता दें कि लावण्या Radio Mirchi 98.3 FM में बतौर RJ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा लावण्या बल्लाल ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ न्यूजपेपर में भी काम किया है।’
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
18 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
21 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines