Queen Elizabeth: बहुत से लोगों को लगता है कि मुकेश अंबानी का घर ‘एंटीलिया’ इस दुनिया में सबसे महंगा घर है। हालांकि यह सच नहीं है। इस दुनिया में एंटीलिया से भी महंगे घर हैं। ब्रिटेन की भूतपूर्व महारानी और ब्रिटिश इतिहास की सबसे उम्रदराज सम्राट क्वीन एलिजाबेथ की गिनती विश्व की सबसे धनी महिलाओं में एक थीं। यदि उनके खजाने की बात की जाए तो अच्छे-अच्छे अरबपति भी शर्मिंदा हो जाएंगे।
दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में थीं शामिल
यदि आंकड़े देखे जाएं तो क्वीन एलिजाबेथ अपनी मृत्यु के समय लगभघ 39.8 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति छोड़ कर गई है। इसमें काफी बड़ा हिस्सा तो ज्वैलरी का ही है। उन्होंने अपने निवेश, कला संग्रह और रियल एस्टेट होल्डिंग्स से यह बड़ी संपत्ति अर्जित की, जिसमें से अधिकांश प्रिंस चार्ल्स को उनकी मृत्यु के बाद विरासत में मिला है।
यह भी पढ़ें: मिला ‘शराब’ का इतना विशाल भंडार, दुनिया का हर आदमी रोज पी सकेगा 3 लाख लीटर
25,000 करोड़ रुपए के महल में रहती थीं
यदि क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के रहन-सहन की बात की जाए तो वह काफी आलीशान लग्जरी लाइफ जीती थी। वह बंकिघम पैलेस में रहती थी जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,000 करोड़ रुपए हैं, जबकि एंटीलिया की कीमत लगभग 15,000 करोड़ आंकी जाती है। उनके पास काफी सारी ज्वैलरी भी थी। उनके एक ब्रोच की कीमत ही 5.8 करोड़ रुपए से अधिक थी। इसी तरह उनके गले का एक हार था जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना भी बड़ा मुश्किल है। इस हार में 300 हीरे जड़े हुए थे औऱ यह सोने से भी कई गुणा कीमती धातु प्लेटिनम से बना हुआ था।
1953 को बनी थीं ब्रिटेन की महारानी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने केवल 25 वर्ष की उम्र में दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में से एक ब्रिटिश साम्राज्य की बागडोर संभाली। एलिजाबेथ द्वितीय के पिता किंग जॉर्ज VI की बीमारी के कारण 6 फरवरी 1952 को मृत्यु हो गई। उस समय महारानी और राजकुमार केन्या के दौरे पर थे। महारानी एलिजाबेथ का राज्याभिषेक 2 जून, 1953 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया गया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines