सोशल मीडिया पर इन दिनों एक आलीशान घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ऐसी आलीशान महलनुमा कोठी दिखाई दे रही है, जहां तक पहुंचने के लिए सामान्य सड़क के बजाय एक लंबा कंक्रीट ब्रिज बनाया गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस निर्माण को लेकर हैरानी जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन भी वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में सफेद रंग की बहुमंजिला इमारत नजर आती है. यह घर सड़क से कुछ ऊंचाई पर बना हुआ दिखाई देता है.
वीडियो में यूजर्स ये देखकर हैरान रह गए कि घर तक पहुंचने के लिए नीचे मुख्य सड़क से एक घुमावदार और ऊंचा कंक्रीट का रास्ता तैयार किया गया है, जो सीधे मकान की बाउंड्री और मेन गेट तक पहुंचता है. पहली नजर में यह संरचना किसी छोटे फ्लाईओवर या ओवरब्रिज जैसी दिखाई देती है.
सड़क नहीं मिली तो घर तक बना दिया ब्रिज
वीडियो बनाने वाला व्यक्ति इस पूरे घर और ब्रिज को अपने अंदाज में दिखाता है. वीडियो बना रहा शख्स बताता है कि घर तक पहुंचने के लिए नॉर्मल रास्ता उपलब्ध नहीं था, इसलिए सड़क से सीधे मकान तक पहुंचने वाला ब्रिज तैयार कर दिया गया. वीडियो में वह इस निर्माण को लेकर मजाकिया अंदाज में कहता है कि जब पैसा हो तो ऐसी सुविधाएं भी बनाई जा सकती हैं.
वीडियो में दिखाई दे रहे ब्रिज की लंबाई और उसके घुमावदार रास्ते किसी सरकारी ब्रिज से बहुत अलग और खूबसूरत बनाया गया है. यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस पर तेजी से गया है.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में अनोखी सर्विस: किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, जानिए सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम डांसर का चार्ज
किसका है यह आलीशान घर?
हालांकि, वायरल वीडियो के साथ सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह घर किसका है और कहां स्थित है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो किस शहर या इलाके का है. इसी तरह मकान के मालिक की पहचान भी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे अमीरी का अनोखा उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ लोग निर्माण को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि आम लोगों को सड़क और रास्ते के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जबकि यहां घर तक पहुंचने के लिए ही पूरा ब्रिज तैयार कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: बर्थडे पर बीवी के साथ लेने गया था केक, सड़क पार करते वक्त कार ने हवा में उछाला; कैमरे में कैद हुआ हादसा
सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. कुछ यूजर्स इसे ‘अल्टीमेट लग्जरी फ्लेक्स’ बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ट्रैफिक और रास्ते की समस्या से बचने का यह बेहद अलग तरीका है.
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines