Lady nagin dance: नागिन डांस करते हुए महिलाओं ने पेड़ पर चढ़ किया ऐसा काम, देखें वीडियो

lady nagin dance

lady nagin dance

विज्ञापन

Lady nagin dance: नागिन की धून पर डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते हैं। इन वीडियो में आप अमूमन युवकों को डीजे फ्लोर या ढोल आदि पर डांस करते और अजब गजब डांस मूव्स करते देखकर एन्जॉय करते होंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं का नागिन डांस वीडियो वायरल हो रहा है। घूंघट ओढ़े यह महिलाएं डांस करते हुए पेड़ पर चढ़ जाती हैं। देखिए वीडियो।

Advertisment

 

पेड़ पर चढ़ डांस करने लगी महिलाएं

वीडियो में नागिन धून बज रही है। यह किसी ग्रामीण परिवेश का समारोह लग रहा है। खुले में डीजे की धून पर महिलाएं एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। डांस करते हुई महिलाओं के बीच में दो महिलाएं नागिन डांस करते हुए इतनी उत्साहित हो जाती हैं कि वह पास मौजूद पेड़ पर चढ़ जाती हैं। यह देख आसपास के लोग उनका वीडियो बनाने लग जाते हैं।

विज्ञापन

10.3 मिलियन व्यू हो चुके

वीडियो में दिख रही महिलाएं घूंघट में हैं। उन्होंने पारंपरिक ओढ़नी व घाघरा पहना हुआ है। महिलाओं के गजब के डांस स्टेप और अजीबों गरीब हरकतें देख वहां मौजूद कुछ बच्चे उनकी वीडियो बनाने लग जाते हैं। इस वीडियो पर अभी तक 10.3 मिलियन व्यू हो चुके हैं। वीडियो पर अब तक तकरीबन 387k लाइक आ चुके हैं। वीडियो पर अब तक 2010 कमेंट किए गए हैं। कमेंट में लोग महिलाओं के इस अजब-गजब डांस की तारीफ कर रहे हैं। नेटिजन्स महिलाओं के इस डांस को बेहद पसंद कर रहे हैं। बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ