Kuwait Divorce: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक अजीबोगरीब मामला, जहां कुवैत में एक जोड़े ने शादी के पल भर बाद ही तलाक ले लिया। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, शादी समारोह से बाहर निकलते ही दूल्हे ने दुल्हन का अपमान कर दिया। यह बात दूल्हन को बर्दाश्त नहीं हुई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस झगड़े में बदल गई और आखिर में दोनों ने उसी वक्त तलाक लेने का फैसला कर लिया। रिपोर्टों के मुताबिक, यह शादी कुवैत के इतिहास में सबसे कम समय तक चलने वाली शादी थी।
दूल्हे ने दूल्हन को कैसे किया अपमानित?
- ‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के अनुसार, शादी के रीति रिवाज पूरी होने के बाद यह जोड़ा मैरिज हाउस से बाहर निकल रहा था।
- इसी दौरान दुल्हन का पैर फिसल गया और वह गिर गई।
- यह देखकर दूल्हे ने उसे “बेवकूफ” कह दिया।
यह सुनकर गुस्से में आकर दुल्हन वापस कोर्टहाउस गई और जज से तुरंत शादी रद्द करने के लिए कह दिया। पहले तो जज लड़की की बात सुनकर हैरान रह गए, लेकिन बाद में उन्होंने सहमति जताई और शादी के तीन मिनट बाद ही शादी को रद्द कर दिया।
यह भी पढ़े:मूसलाधार बारिश में फंसे Wolverine और Deadpool, लोग बोले ‘यह मुंबई है, आपका अमेरिका नहीं’
Kuwait Divorce पर लोगों के रिएक्शंस:
- यह घटना 2019 में हुई थी और अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
- कुछ लोगों का कहना है कि सम्मान के बिना कोई भी शादी नहीं टिक सकती।
- कुछ लोगों का मानना है कि अगर दूल्हा शुरुआत से ही ऐसा व्यवहार करता है, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर है।
क्या ऐसा कुछ पहले भी हो चुका है ?
- आपको बता दें यह पहला मामला नहीं है जब किसी नवविवाहित जोड़े ने शादी के तुरंत बाद तलाक लिया हो।
- 2004 में, ब्रिटेन में एक जोड़े ने शादी के 90 मिनट बाद ही तलाक के लिए अर्जी दी थी।
- दुल्हन ने अपने पति को अपनी सहेलियों के साथ मस्ती करते हुए देखकर गुस्सा कर दिया था।
- उसने गुस्से में अपने पति के सिर पर एशट्रे मारकर उसे घायल कर दिया था और उसी वक्त तलाक के लिए अर्जी लगा दी थी।
Photo From Google
इस घटना से क्या सीख मिलती है :
- यह घटनाएं हमें सिखाती हैं कि शादी कोई मजाक नहीं है।
- शादी में जीवन भर साथ रहने का वादा किया जाता है।
- इसलिए शादी करने से पहले एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझना बहुत जरूरी है।
- यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शादी के बाद भी दोनों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और मतभेदों को बातचीत से सुलझाना चाहिए।
- अगर आपसी सम्मान और समझदारी न हो तो कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सकता।
- उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
यह भी पढ़े: Rail Neer Scam: सावधान!क्या आप भी तो नहीं पी रहे नकली पानी? Pantry Manager की बदतमीजीदेख भड़क उठे लोग
Kuwait Divorce वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी:
- इस घटना को ‘घर के कलेश’ नामक हैंडल से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।
- इस घटना पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं।
- कुछ लोगों का मानना है कि दूल्हे का व्यवहार गलत था।
- वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हन को भी थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines