कवि कुमार विश्वास अपनी कविताओं के साथ ही अपने तंज को लेकर जाने जाते हैं। सरकार पर तंज कसना हो या विवादित मामलो पर टिप्पणी करना हो, कुमार विश्वास मुखर होकर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। अब एक शख्स की शिकायत पर कुमार विश्वास ने चुटकी ली है। शख्स खड़ी कार का टोल टैक्स कटने पर नितिन गडकरी से इसकी शिकायत कर रहा था।
@atulkanakk नाम के X यूजर ने लिखा कि रविवार तो क्या, उसके पहले भी पूरे पांच दिन तक मैं किसी टोल वाले रास्ते के करीब तक नहीं गया लेकिन घर में खड़ी गाड़ी का टोल टैक्स कटने का संदेश मोबाइल पर चला आया। क्या टोल बूथ वालों की इस मनमानी का कोई समाधान मिलेगा ? इसके साथ ही उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, PMO और NHAI को भी टैग किया।
कुछ ही देर में यह पोस्ट हजारों सोशल मीडिया यूजर्स के पास पहुंच गया। कुछ लोगों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके साथ ऐसा ही हुआ तो कुछ ने शिकायत करने की सलाह दी। हालांकि कुमार विश्वास ने इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दी। कुमार विश्वास ने लिखा कि अब जब कोटा से बिना निकले भी टोल देना शुरू कर ही दिया है तो सचमुच में भी निकलना शुरू कर दो भाई
अन्य सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि वो बेचारा अपना दुखड़ा सुना रहा है और आप मजे ले रहे हो, बेचारे का 80 रु का नुकसान हुआ है। एक ने लिखा कि अब टोल वाले झूठ थोड़ी बोल रहे होंगे। इनकी गाड़ी नहीं निकली ये साबित करना पड़ेगा। एक अन्य ने लिखा कि क्या पता पहले का काटना भूल गए हो, अब याद आया हो तो काट लिए हों, सरकारी तंत्र कुछ भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा को छोड़ कहां घूम रहे हैं अर्जुन कपूर? वायरल हो रही है फोटो
जय नाम के यूजर ने लिखा कि ये नया भारत है। घर में घुस कर टोल काट लेता है। एक अन्य ने लिखा कि आप भारत को जीडीपी में योगदान नहीं दे रहे हो , हम जबरदस्ती योगदान दिलवाएंगे। एक अन्य ने लिखा कि आजकल ऐसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इस पर जांच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
20 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines