हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पुलिस इसे गिरफ्तार क्यों नहीं करती? एयरपोर्ट पर सोशल मीडिया स्टार ने किया डांस, लोगों ने बुरी तरह कर दिया ट्रोल

Kolkata Airport Dance Video Viral : मुंबई एयरपोर्ट के बाद अब कोलकाता एयरपोर्ट पर एक लड़की डांस करती दिखाई दी। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो देखकर लोगों ने ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन

Kolkata Airport Dance Video Viral :  मेट्रो, बस , ट्रेन आदि जगहों पर लोग रील बनाने से बिलकुल परहेज नहीं करते। कुछ लोगों पर कार्रवाई हुई लेकिन इस तरह की हरकतें रुकने की जगह और बढ़ गई हैं। अब एयरपोर्ट पर भी लोग डांस करने के रील बनाने लगे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर अजीब तरीके से रील बनाती लड़की के बाद अब कोलकाता एयरपोर्ट पर एक फेमस यूट्यूबर ने रील बनाई, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।

इंस्टाग्राम पर फेमस कंटेंट क्रिएटर सहेली रुद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कोलकाता एयरपोर्ट पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट पर अचानक सहेली ने फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के बॉलीवुड गाने ‘लवली’ पर डांस करना शुरू कर दिया। उन्हें वहां बैठे यात्री बस देखते रह गए। अब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने जमकर ट्रोल किया है।

वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

सहेली ने वीडियो को शेयर कर लिखा है कि ‘गिरते गिरते बच गई’। सहेली के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक छह लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो पर 1200 से अधिक लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि डांस ये कर रही है और शर्म मुझे आ रही है। एक ने लिखा कि इन लोगों में इतना कॉन्फिडेंस आता कहां से है? एक अन्य ने लिखा कि क्या कोई इन पर कार्रवाई करेगा?

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आप बहुत अच्छा कर रही हैं। सार्वजनिक जगहों पर ये सब कर पाना सबके बस की बात नहीं है लेकिन कुछ जगहों पर गरिमा और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। एक अन्य ने लिखा कि मेट्रो और रेलवे स्टेशन के बाद अब ये लोग एयरपोर्ट तक पहुंच गए। क्या इन्हें कोई रोकने की कोशिश करेगा? एक सोशल मीडिया यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि मेरे पास लोग रहते हैं तो मैं फोटो नहीं क्लिक करवा पाता और ये लोग कांड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : देखें महिला ने मौत को कैसे दिया चकमा? दुकान में अचानक घुसी थी बेकाबू बस

विज्ञापन

बता दें कि मुंबई में एक लड़की ने एयरपोर्ट पर जाकर डांस किया था। इस दौरान लड़की ने अन्य यात्रियों को परेशान भी किया। सोशल मीडिया पर लड़की की रील वायरल होने के बाद लोगों ने एक्शन की मांग की थी लेकिन कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola