Air India Express Flight Cancellation: टाटा ग्रुप की एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार रात अपनी 80 उड़ानों को रद्द कर दिया। जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि एआई के 300 केबिन क्रू मेंबर्स एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं। जिसके बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जिन लोगों ने टिकट बुक करवाया था, क्या उनको पूरा रिफंड मिलेगा? एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि जो लोग पूरा रिफंड लेना चाहेंगे, उनको दिया जाएगा। इसके अलावा इसी टिकट पर किसी और दिन के लिए भी यात्रियों को ट्रैवल करने के लिए ऑप्शन दिया गया है। वे अपनी मर्जी से डेट चूज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:खाना मांगा तो पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, पुलिस के भी उड़े होश
एयरलाइन ने कहा है कि वे अपने यात्रियों से इस असुविधा के लिए माफी चाहते हैं। यह स्थिति उस सेवा के मानकों के खिलाफ है, जो हम लोगों को मुहैया करवाते हैं। यात्रियों को पूरा रिफंड या किसी दूसरी डेट पर सेवा का मौका दिया जाएगा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग बुधवार को भी उनकी फ्लाइट से ट्रैवल करना चाहते हैं, वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले जांच कर लें कि फ्लाइट जाएगी या नहीं। वहीं, पिछले महीने भी टाटा समूह की विस्तारा एयरलाइन के पायलटों ने विरोध जताया था। टाटा का एयरलाइन स्टाफ नई रोजगार शर्तों का विरोध कर रहा है, जो कंपनी उनके लिए लेकर आई है।
छुट्टी पर गए लोगों ने बंद किए फोन
बताया जा रहा है कि जो 300 लोग छुट्टी पर गए हैं, उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। आपको बता दें कि एआई एक्सप्रेस की 200 उड़ानें रोजाना ऑपरेट होती हैं। इनमें ज्यादातर फ्लाइटें इंटरनेशनल रूट पर हैं। 80 उड़ानें रद्द होने से टाटा ग्रुप के शेड्यूल का लगभग 40 फीसदी काम प्रभावित हुआ है। एआई के प्रवक्ता ने कहा कि जिन लोगों ने उनको बीमार होने की सूचना दी, वो आखिरी समय था। फ्लाइटों की उड़ान का समय होने वाला था। जिसके बाद से लगातार इन लोगों के साथ बातचीत हो रही है। समस्या के समाधान के लिए लगातार वे लोग काम कर रहे हैं। यात्रियों को दोबारा ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इस पर गंभीरता से वे लोग काम करेंगे।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
29 mins ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 hr agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines