Kinnar In Train Viral Video: ट्रेन में अक्सर भिखारी या किन्नर पैसे मांगते दिखाई देते हैं। कई बार यात्री इनसे परेशान होकर शिकायत कर देते हैं और रेलवे पुलिस इन पर कार्रवाई करती है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नरों का एक झुंड ट्रेन में यात्रियों को पीट रहा है। जब रेलवे से इसकी शिकायत की तो जवाब पढ़कर आप माथा पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।
किन्नरों ने की मारपीट
कटिहार-पटना इंटरसिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर शिकायत की गई कि ट्रेन में कुछ किन्नर चढ़ गए हैं और यात्रियों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं। जो यात्री पैसे नहीं दे रहा है उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। 24 फरवरी की रात को यह वीडियो शेयर किया गया।
एक दूसरे पर थोपते रहे मामला
25 फरवरी कि सुबह DRM/DNR ने इस मामले को संज्ञान में लिया और सोनपुर डिवीजन से इस मामले को देखने के लिए कहा। सोनपुर डिवीजन की तरफ से पहले तो मामले को RPF के पास भेजा गया और फिर बाद में कहा गया कि इस ट्रेन का संचालन DNR डिवीजन टीटीई द्वारा किया जाता है। इसलिए आप इस मामले का संज्ञान लें। यह जवाब 25 फरवरी की रात को आया।
लगभग 22 घंटे बाद तक रेलवे के अधिकारी सोशल मीडिया पर मामले को एक दूसरे के ऊपर थोपते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि ट्रेन में यात्रा करने वालों को टिकट से ज्यादा पैसा किन्नरों को देना पड़ता है, नहीं देने पर बेइज्जती और मार पीट सहनी पड़ती है। एक अन्य ने लिखा कि ट्रेन में किन्नरों का आतंक बिना रेल पुलिस बल को सख्त आदेश दिए बिना नहीं रुक सकता है। कृपया इसको रोकें। एक ने लिखा कि ये रेलवे के लोग एक दूसरे के ऊपर मामला थोपते रहे। इतनी देर में ट्रेन अपने लास्ट स्टॉप पर पहुंच चुकी होगी और किन्नर अपने घर चले गए होंगे।
एक अन्य ने लिखा कि कार्रवाई की जगह किस तरह मामले को इधर से उधर भेजा जाता है, रेलवे इसका जीता जागता नमूना है। एक ने लिखा कि ये गंभीर मामला है, इसको रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। एक ने लिखा कि इन लोगों से यात्रियों को छुटकारा दिलाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : शख्स ने खुद ही काट लिए अपने पैर; करना चाहता था फ्रॉड, ऐसे खुली पोल
बता दें कि वीडियो शेयर करने वाले यात्री ने बताया कि 26 फरवरी को RPF ने किन्नरों को पकड़ा और उन्हें चेतावनी दी। इसका भी वीडियो सामने आ गया है।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines