हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बच्चे की मजेदार एक्टिंग का वीडियो वायरल, भगवान से पैसों की डील सुनकर लोग लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे की मजेदार एक्टिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान से 20 रुपए मांगता नजर आता है.
10 रुपए मिलने पर बच्चे का मजाकिया डायलॉग सुनकर लोग खूब हंस रहे हैं और वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

आज के समय में सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. इसके साथ ही आजकल लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन है और लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर समय बिताते हैं. सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होती हैं, जिनमें कुछ इतने मजेदार होती हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं.

ऐसे ही इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चा भगवान से प्रार्थना करता हुआ नजर आता है. वह कहता है, “भगवान जी प्लीज 20 रुपए का इंतजाम करा दो, 10 रुपए आप रख लेना और 10 रुपए मैं रख लूंगा.” इसके बाद उसे रास्ते में 10 रुपए पड़े हुए मिल जाते हैं. पैसे उठाने के बाद बच्चा मजाकिया अंदाज में कहता है, “भगवान जी, इतना भी भरोसा नहीं था, 10 रुपए पहले ही काट लिए.” बच्चे की मासूमियत और शानदार एक्टिंग के कारण यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ ही लोग इस वीडियो को जमकर वायरल भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @CyberHuntss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

वीडियो देखने के बाद लोग हंसते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने बच्चे की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी टाइमिंग काफी शानदार है. वहीं कुछ लोगों ने इसे दिन का सबसे मजेदार वीडियो बताया है. कुल मिलाकर यह छोटा सा क्लिप लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola