12th Fail Film Character Khan Sir Success Story: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार कंपनी ने 107 करोड़ रुपये की नौकरी ऑफर की, लेकिन उसे ठुकरा दिया। सैनिक स्कूल का एग्जाम, पॉलिटेक्निक का एंट्रेंस पेपर, AIEEE दिया, लेकिन तीनों में से कोई परीक्षा पास नहीं कर पाए।
ग्रेजुएशन, 2 विषयों में मास्टर्स की डिग्री ले ली, लेकिन कोई एंट्रेंस एग्जाम क्लीयर नहीं कर पाने की टीस दिल में रड़कती रही और फिर शुरू हुआ ‘खान सर’ बनने का सफर, जो आज करोड़ों छात्रों के ‘भगवान’, असली नाम है फैजल खान, पढ़ें इनकी कहानी…
फिल्म में एक किरदार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले
विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ काफी सुर्खियों में है। यह कहानी है एक शख्स की, जो 12वीं फेल होने के बावजूद UPSC क्रैक करके IPS ऑफिसर बन जाता है। फिल्म रिलीज होने के बाद इसके चरित्रों को काफी नेम-फेम मिला।
इस बीच देश के युवाओं में मशहूर एक और गुरु ‘खान सर’ को याद करते हैं, जिनसे असल जिंदगी में कई लोग वाकिफ होंगे, लेकिन उनकी सफलता की कहानी कुछ लोग ही जानते हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले फैजल खान उर्फ खान सर छात्रों और सरकारी नौकरी चाहने वालों के बीच काफी मशहूर हैं।
पेंसिल खरीदने तक के लिए पैसे नहीं होते थे
गरीबी और संघर्ष इतना झेला कि पेंसिल तक नहीं खरीद पाते थे। पढ़ने में औसत थे, फिर भी निडर होकर उन्होंने इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम, NDA और भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए एग्जाम दिए, लेकिन हर बार असफल रहे। भूगोल और विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
खान सर के जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब एक दोस्त हेमंत ने उन्हें टीचिंग करने का सुझाव दिया, जिस पर अमल करते हुए एक छात्र को पढ़ाना शुरू किया, जिसने स्कूल में टॉप किया। इसके साथ जो सफर शुरू हुआ, उसे फैजल को ‘खान सर’ बनाया। लोकप्रियता देखते हुए एडटेक कंपनी ने 107 करोड़ की नौकरी ऑफर की, लेकिन उसे ठुकरा कर अपना कोचिंग सेंटर खोला।
KBC और कपिल शर्मा के शो में बुलाए गए थे
आज खान सर का यूट्यूब चैनल ‘खान gs रिसर्च सेंटर’ है, जिसके 22.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यह चैनल पटना में स्थित उनके कोचिंग संस्थान का डिजिटल फॉर्मेट है। उन्होंने 2019 में इसे लॉन्च किया था। जहां आज UPSC की कोचिंग लेने में एक से डेढ़ लाख खर्च होते हैं।
वहीं खान सर 10 हजार रुपये में UPSC की तैयारी कराते हैं। अपने यूट्यूब चैनल से वे 10 से 12 लाख रुपये महीन कमाते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे KBC और कपिल शर्मा के शो में हिस्सा ले चुके हैं। बिग-बी अमिताभ बच्चन भी उनके मुरीद हो गए थे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines