KG क्लास की बच्ची ने कैंसर पेशेंट को हेयर ट्रांसप्लांटेशन के लिए डोनेट किए अपने बाल, पढ़िए ये दिल छू लेने वाली कहानी
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

बच्ची की मां अनुसुइया सीमा चकमा ने बताया कि हमें बेंगलुरु के एक एनजीओ से जानकारी मिली थी कि नागपुर कैंसर इंस्टीट्यूट में एक औरत का कैंसर का इलाज चल रहा है। साथ ही उन्हें हेयर ट्रांसप्लांटेशन के लिए बाल की जरूरत थी। इसके बाद हमने अपनी बेटी के बालों को डोनेट करने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम कृतज्ञ होंगे अगर हमारी बेटी के बाल कैंसर पेशेंट के हेयर ट्रांसप्लांटेशन में इस्तेमाल किए जाएं।
अनुसुइया ने आगे बताया कि जब अनुसुइया घोष से उसके लंबे बालों को डोनेट के बारे में पूछा तो वो अपने बालों को दान करने के लिए बहुत उत्साही थी। बच्ची की मां ने बताया कि मैं और मेरे पति छोटे-छोटे सामाजिक कार्य करते रहते हैं, तो हमने सोचा कि हमें कैंसर पीड़ित के लिए कुछ करना चाहिए, इसके बाद हमने अपनी बेटी के बालों को दान करने का फैसला किया।
बता दें कि सीमा महात्मा गांधी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापिका हैं। इसके अलावा वो नेशनल सर्विस स्कीम प्रोग्राम ऑफिर हैं। वहीं, उनके पिता अनिमेश घोष कई सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: