Baby Shower Party For Pregnant Professor Kerala: बेबी शॉवर पार्टी आपने बहुत देखी होगी लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे ‘सुपर क्यूट’ वीडियो बताया जा रहा है। दरअसल छात्रों ने मिलकर अपनी प्रेग्नेंट प्रोफेसर के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बेबी शॉवर पार्टी अक्सर लोग अपने घर पर मनाते हैं लेकिन एक प्रॉफेसर को छात्रों ने उस वक्त हैरान कर दिया, जब क्लासरूम में बेबी शॉवर की पार्टी रख दी। हैरानी की बात ये रही कि प्रेग्नेंट प्रोफेसर को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह उसके लिए एक सरप्राइज था।
प्रोफेसर का रिएक्सन लोगों को खूब आ रहा पसंद
प्रोफेसर जैसे जी अपने कलीग के साथ क्लासरूम में दाखिल हुईं, उन पर फूलों की बारिश की गई। क्लासरूम में घुसते ही जब उन्होंने देखा तो वह हैरान रह गईं। वह शर्माते हुए वहां से जाने लगीं लेकिन अन्य महिला प्रोफेसर और छात्राएं उन्हें क्लासरूम लेकर आईं और केक कटवाया।
प्रेग्नेंट प्रोफेसर का रिएक्शन कमाल का था, उनके चेहरे पर की खुशी देखकर लोग इसे ‘सुपर क्यूट’ वीडियो बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोफेसर इस सरप्राइज से कितनी खुश हैं। वीडियो केरल के थालास्सेरी में सहकारी स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (College Of Nursing Thalassery & Co-Operative Institute Of Health Science) का बताया जा रहा है।
देखिए वीडियो
वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘perfect__okay’ हैंडल पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि ये प्रोफेसर इस बैच के बच्चों को कभी भूल नहीं पायेगी। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र और शिक्षक के बीच किस तरह का संबंध होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : अकाउंट में नहीं थे पैसे, ATM से कर लिया चाय का जुगाड़; बैंक वाले पकड़ लेंगे माथा!
एक ने लिखा कि वीडियो देखकर मेरी आंखें भर आईं तो सोचिए वह टीचर कितनी खुश होगी। यह एक अलग एहसास है। एक ने लिखा कि मैंने पहली बार क्लासरूम में बेबी शॉवर पार्टी देखी है। एक ने लिखा कि प्रोफेसर का रिएक्शन वाकई देखने लायक है। एक ने लिखा कि उनका पहला रिएक्शन देखकर मुझे बड़ी खुशी हुईं।
बता दें कि वीडियो को पांच लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि वीडियो को 40 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines