प्रेग्नेंट प्रोफेसर के लिए छात्रों ने सजाया कमरा लगाए गुब्बारे, वजह जानी तो हैरान हुए सारे

Baby Shower Party For Pregnant Professor Kerala : प्रेग्नेंट प्रोफेसर के लिए छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलकर क्लासरूम में ही बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो केरल के थालास्सेरी में सहकारी स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान का बताया जा रहा है।

Pregnant Teacher Baby Shower

प्रेग्नेंट प्रोफेसर का सुपर क्यूट वीडियो वायरल

Baby Shower Party For Pregnant Professor Kerala: बेबी शॉवर पार्टी आपने बहुत देखी होगी लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे ‘सुपर क्यूट’ वीडियो बताया जा रहा है। दरअसल छात्रों ने मिलकर अपनी प्रेग्नेंट प्रोफेसर के लिए  बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बेबी शॉवर पार्टी अक्सर लोग अपने घर पर मनाते हैं लेकिन एक प्रॉफेसर को छात्रों ने उस वक्त हैरान कर दिया, जब क्लासरूम में बेबी शॉवर की पार्टी रख दी। हैरानी की बात ये रही कि प्रेग्नेंट प्रोफेसर को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह उसके लिए एक सरप्राइज था।

प्रोफेसर का रिएक्सन लोगों को खूब आ रहा पसंद

प्रोफेसर जैसे जी अपने कलीग के साथ क्लासरूम में दाखिल हुईं, उन पर फूलों की बारिश की गई। क्लासरूम में घुसते ही जब उन्होंने देखा तो वह हैरान रह गईं। वह शर्माते हुए वहां से जाने लगीं लेकिन अन्य महिला प्रोफेसर और छात्राएं उन्हें क्लासरूम लेकर आईं और केक कटवाया।

Pregnant Teacher Viral Video

प्रेग्नेंट प्रोफेसर का रिएक्शन कमाल का था, उनके चेहरे पर की खुशी देखकर लोग इसे ‘सुपर क्यूट’ वीडियो बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोफेसर इस सरप्राइज से कितनी खुश हैं। वीडियो केरल के थालास्सेरी में सहकारी स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (College Of Nursing Thalassery & Co-Operative Institute Of Health Science) का बताया जा रहा है।

देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MLT ‘2020_24 (@_perfect__okay_)


वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘perfect__okay’ हैंडल पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि ये प्रोफेसर इस बैच के बच्चों को कभी भूल नहीं पायेगी। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र और शिक्षक के बीच किस तरह का संबंध होना चाहिए।

एक ने लिखा कि वीडियो देखकर मेरी आंखें भर आईं तो सोचिए वह टीचर कितनी खुश होगी। यह एक अलग एहसास है। एक ने लिखा कि मैंने पहली बार क्लासरूम में बेबी शॉवर पार्टी देखी है। एक ने लिखा कि प्रोफेसर का रिएक्शन वाकई देखने लायक है। एक ने लिखा कि उनका पहला रिएक्शन देखकर मुझे बड़ी खुशी हुईं।

बता दें कि वीडियो को पांच लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि वीडियो को 40 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ