Mihir Ahmed Death Case : केरल के कोच्चि में एक 15 साल के लड़के की मौत से हड़कंप मच गया। बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। पुलिस जांच कर ही रही थी कि उसके दोस्तों की चौंकाने वाले चैट सामने आ गई। इस चैट को देखने के बाद हर किसी का माथा ठनक गया है। अब लड़के की मौत पर कई सवाल उठने लगे हैं। आइये जानते हैं कि आखिर चैट में ऐसी क्या बातचीत हुई थी?
कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में 15 साल के मिहिर अहमद की मौत पर दुःख जताने की जगह दोस्त मजाक उड़ाते रहे। अब उनकी जो चैट सामने आई है, उसने लोगों को परेशान कर दिया है। कहा जा रहा है कि मिहिर को स्कूल रैगिंग का सामना करना पड़ा और उसे यातनाएं दी गईं। बता दें कि दोस्तों के चैट का स्क्रीनशॉट उसकी मौत के करीब 25 दिन बाद आया है।
व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि स्कूल के दोस्तों ने उसकी मौत पर दुखी होने की जगह खुश हो रहे थे। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट कर रहे थे। इंस्टाग्राम पर एक पेज भी बनाया गया था, जिसमें स्क्रीनशॉट शेयर किए गए थे लेकिन बाद में इस अकाउंट को हटा दिया गया। अब पुलिस इस अकाउंट को लेकर जांच कर रही है और इसके लिए META से संपर्क भी किया है।
घटना 15 जनवरी को त्रिप्पुनिथुरा के च्वाइस पैराडाइज टॉवर में हुई थी। सलीम और राजना क बेटे मिहिर की 26वीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। वह थिरुवनीयूर ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। मिहिर के परिजनों का रैगिंग का आरोप लगाया है. बताया कि सहपाठी अक्सर उसकी त्वचा के रंग को लेकर उसका मजाक उड़ाते थे, जिससे वह गहरे तनाव में आ जाता था।
यह भी पढ़ें : 64 जानें लेने वाले Plane crash का नया वीडियो, टक्कर के बाद नदी में गिरते दिखे प्लेन-हेलीकॉप्टर
चैट से पता चला कि मिहिर को स्कूल में शौचालय चाटने के लिए मजबूर किया गया था। इतना ही नहीं, शौचालय को फ्लश करते समय उसका सिर कमोड में डाल दिया था। पुलिस मिहिर की मां के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मिहिर का परिवार उसकी मौत से दुखी होकर कोझिकोड अपने पैतृक घर में चला गया है पुलिस ने ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल, क्लास टीचर और कई छात्रों के बयान भी लिए हैं। प्रिंसिपल ने कथित तौर पर बताया कि उसके साथ रैगिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines