हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

15 फीट गहरा कुआं, पांच फीट पानी; कार समेत गिरा कपल, फिर हुआ चमत्कार

Car Falls Into Well : घर जा रहा कपल रात के अंधेरे में कार समेत कुएं में जा गिरा। कुआं 15 फीट गहरा था और उसमें 5 फीट पानी भरा हुआ था। कार कुएं में ऐसे गिरी की बर्बाद हो गई लेकिन एक चमत्कार हुआ।

विज्ञापन

Car Falls Into Well : कार से घर जा रहे कपल उस वक्त मुसीबत में फंस गए, जब वे कार समेत एक कुएं में जा गिरे। कुआं सड़क किनारे बना हुआ। कपल की दो महीने पहले ही शादी हुई थी और दोनों छुट्टी मनाने के लिए घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में दुर्घटना हुई और फिर चमत्कार हुआ। मामला केरल के एर्नाकुलम का है।

तीन दिन की छुट्टी होने के बाद कार्तिक और विस्मया घर जा रहे थे। कार्तिक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में काम करता है, जबकि विस्मया कृषि की छात्रा है। दोनों कोट्टाराकारा (विस्मया का गृह नगर) से अलुवा जा रहे थे लेकिन एर्नाकुलम में कोलेनचेरी में उनकी कार सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। कुआं 15 फीट गहरा था, जिसमें 5 फीट पानी भी था।

गड्ढे से टकराई कार, कुएं में गिरा कपल

कार्तिक ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब हमारी कार सड़क पर एक गड्ढे से टकरा गई और गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतर गई और किनारे एक पंचायत के कुएं से जा टकराई। कुएं के चारों तरफ दीवारें बनी थीं लेकिन कार दीवार को तोड़ते हुए कुएं में जा गिरी।

विज्ञापन


घटना के वक्त मौजूद एक शख्स ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर हुई। सड़क पर एक बड़ा गड्ढा है। गड्ढे में पानी भरा हुआ था तो कपल समझ नहीं पाए। गाड़ी जैसे ही गड्ढे में गई, वह बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क से नीचे उतरते हुए 30 मीटर दूर कुएं से टकराते हुए उसमें जा गिरी।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करते बुजुर्ग का वीडियो वायरल, लोग बोले- जवानी में कितना हुड़दंग किया होगा?

विज्ञापन

कार के कुएं में गिरने के बाद मदद के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और एक मददगार ने बताया कि सीढ़ी कुएं में डाली और तब तक कार्तिक ने विस्मया को बाहर निकाल लिया था और उसे कार की छत पर बैठा दिया था। इसके बाद दोनों सीढ़ी से ऊपर आ गए। कार्तिक ने कहा कि हमें चोट नहीं लगी है लेकिन कार बर्बाद हो गई है। हम सिर्फ मानसिक रूप से परेशान हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola