आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ और सन ग्रुप की उत्तराधिकारी काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. काव्या मारन की शादी भारतीय सिनेमा के जाने-माने और सबसे महंगे म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से तय हुई है. दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां तेज कर दी हैं और देश की कई जानी-मानी हस्तियों को न्योता भेजना भी शुरू कर दिया है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ साझा किए गए शादी के निमंत्रण पत्र के अनुसार, दोनों का रिसेप्शन 21 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी का मुख्य समारोह विदेश में ग्रीस की खूबसूरत वादियों में होगा.
कितनी है काव्या मारन की संपत्ति?
काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. वह लगभग 25,000 करोड़ रुपये की कुल वैल्यूएशन वाले सन टीवी नेटवर्क की उत्तराधिकारी हैं. इसके अलावा वह करीब 18,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या मारन की निजी नेटवर्थ करीब 409 करोड़ रुपये आंकी गई है.
पढ़ाई की बात करें तो काव्या ने चेन्नई के स्टेला मॉरिस कॉलेज से बीकॉम किया है और इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री पूरी की है. काव्या को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है; उनके कार कलेक्शन में करीब 10 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस फैंटम, बेंटले बेंटायगा और बीएमडब्ल्यू 760एलआई शामिल हैं.
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और कितनी है कमाई?
काव्या मारन के होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर मौजूदा दौर में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे संगीतकारों में गिने जाते हैं. वह किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं. अनिरुद्ध की कुल निजी संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है.
म्यूजिक के अलावा वह बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं. वह लोकप्रिय फिल्टर कॉफी स्टार्टअप ‘VS Mani & Co’ के को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर हैं. इसके साथ ही वह टकीला ब्रांड ‘Loca Loka’ के को-क्रिएटर भी हैं.
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
16 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines