Kate the Chemist Viral Video: खान सर, फिजिक्स वाला के अलख पांडे सर, अवध ओझा सर, विकास दिव्यकीर्ति सर और नीतू सिंह मैम ने अपने बेहतरीन तरीकों और समझाने के स्टाइल से बच्चों में पढ़ाई को लेकर एक अलग तरह का उत्साह भरने का किया है। वहीं, सोशल मीडिया ने इन टीचर्स को बच्चों की नजर में स्टार बना दिया है। ये सभी टीचर अपने-अपने सब्जेट में बेहतरीन है और बच्चों को इंट्रस्ट के साथ पढ़ाना अच्छे से जानते हैं। ऐसी एक और टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में साइंस की ये टीचर अपने अलग-अलग एक्सपेरिमेंट्स के साथ बच्चों को पढ़ाती दिख रहीं हैं।
क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में एक साइंस की टीचर अलग-अलग जगहों और इवेंट में केमिकल के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कभी वो मुंह से आग निकाल रही हैं, तो कभी बोतल में आग को घुमा रही हैं, तो कभी वो केमिकल के साथ कमाल के रिएक्शन करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं। अब तक इस वीडियो को मिलियन में देखा जा चुका है। वहीं, वीडियो का कमेंट सेक्शन भी स्टूडेंट्स के रिएक्शन से भरा हुआ है। कमेंट में बच्चे इस टीचर की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि काश उनके पास भी ऐसी ही एक कैमिस्ट्री की टीचर होती।
यह भी पढ़ें: महिला की आंखों में मिले रेंगते हुए 60 जिंदा कीड़े, डॉक्टर ने दिए अजीबो-गरीब रिएक्शन
कौन है Kate the Chemist
वायरल वीडियों में कैमिस्ट्री साइंस को लेकर अलग-अलग एक्सपेरिमेंट्स कर रही इस टीचर का नाम डॉ. कैथरीन एलेक्सिस बीबरडॉर्फ (Katherine Alexis Biberdorf) है, जिन्हें लोग Kate the Chemist के नाम से भी जानते हैं। कैथरीन के एक पॉपुलर साइंस कॉमनिकेटर हैं, जो ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय में कैमिस्ट्री एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर काम करती हैं। इसके अलावा वो College of Natural Sciences में डेमोंस्ट्रेशन डायरेक्टर के तौर पर भी काम करती हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines