Karnataka News : कर्नाटक का एक कॉलेज प्रशासन विवादों में आ गया है। छात्रों को दाढ़ी ट्रिम करने या क्लीन शेव करने के लिए मजबूर किया गया है। अब इस मामले की शिकायत कर्नाटक के मुख्यमंत्री से भी की गई है। छात्रों का कहना है कि धमकी देकर उन्हें दाढ़ी ट्रिम करने के लिए कहा गया था। ऐसा ना करने पर अनुपस्थित कर दिया जाएगा।
कर्नाटक के राजीव गांधी विश्वविद्यालय से संबद्ध हसन में मौजूद सरकारी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों का कहना है कि उन पर लागू किए गए “भेदभावपूर्ण प्रशिक्षण मानक” उनके धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों के विरुद्ध हैं। जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने आरोप लगाया कि संस्थान ने उनसे दाढ़ी काटने या शेव करने को कहा। उनसे कहा गया कि अगर छात्र अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे या उसे शेव नहीं करेंगे तो उन्हें कक्षाओं से अनुपस्थित कर दिया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर छात्र संघ को लिखे पत्र में छात्रों ने कहा कि इस नीति से छात्रों के खिलाफ और अधिक भेदभाव हो सकता है। एसोसिएशन के वकील ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि यह मामला कॉलेज प्रशासन की ओर से किसी और दबाव या दंडात्मक कार्रवाई के बिना सुलझाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : बाप रे! 4 शेरों के बीच सोती दिखी महिला, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल चंद्रशेखर हडपद ने अधिकारियों से कहा कि साफ-सुथरा और पेशेवर रूप बनाए रखना नौकरी का हिस्सा है, खासकर नर्सिंग जैसे क्षेत्र में, “जहां अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमने क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर समेत सभी शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की है। हम समझते हैं कि सांस्कृतिक संवेदनशीलताएं हो सकती हैं, लेकिन हमने उनसे पेशेवर माहौल बनाए रखने के लिए केवल बुनियादी प्रशिक्षण के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : कॉलेज में गुथमगुत्था, प्रिंसिपल ने बाबू को जूते से पीटा, सामने आया Video
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर छात्र संघ की तरफ से कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया को पत्र लिखकर दखल देने की मांग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देशों के बाद कॉलेज प्रशासन ने कश्मीरी छात्रों के साथ बैठक की और धार्मिक मान्यताओं की छूट दे दी।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines