Man Kissing PM Modi Life Size Cutout At Srinagar: कश्मीर के घंटाघर से एक दिल छू जाने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो घंटाघर में आयोजित International Pheran Day 2023 के कार्यक्रम का है। वीडियो में एक कश्मीरी व्यक्ति पीएम नरेंद्र मोदी के कटआउट स्टैच्यू पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के कटआउट के साथ कश्मीरी व्यक्ति का ये प्यार यहीं नहीं थमा, उसने पहले तो पीएम मोदी के कटआउट को प्यार से सहलाया और उसे 2 बार किस किया। इसके बाद फिर पीएम मोदी के कटआउट के गले लगा। इस दौरान कश्मीरी व्यक्ति काफी इमोशनल दिखाई दिया।
PM मोदी के लिए कश्मीरी की दीवानगी
इस वीडियो को Sheikh_imran_official नाम के X हैंडल से पोस्ट किया गया है। यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- फेरन दिवस के मौके पर कश्मीरी व्यक्ति ने घंटाघर के सामने पीएम मोदी की स्टैच्यू को Kiss किया। हाल ही में पोस्ट हुए इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है, वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, वीडियो का कमेंट सेक्शन भी मजेदार फीडबैक से भर गया है।
यह भी पढ़ें: Digital Fraud: फिरौती के पैसे नहीं मिलने पर वायरल कर दिए युवती के अश्लील वीडियो
वीडियो पर आए मजेदार कमेंट
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘कईयों की जली होगी’, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘ये है मोहब्बत की दुकान’। इसी तरह कई सारे कमेंट वीडियो पर किए गए हैं।
पीएम मोदी पर लुटाया भर-भर के प्यार
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपना प्यार फिर से जाहिर किया है। साल 2014 में जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से अब तक ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमे लोगों ने पीएम मोदी पर भर-भर के प्यार लुटाया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
7 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
19 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines