Kasganj Viral Video : उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां एक महिला डॉक्टर दो प्रेमियों के साथ होटल के कमरे में रोमांस कर रही थी, तभी उसका पति पहुंच गया। अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख पति गुस्से से लाल हो गया और होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। पति ने पत्नी समेत दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई कर दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दो मर्दों के साथ होटल में पकड़ी गई महिला
जानकारी के मुताबिक, पत्नी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है और पति के साथ उसका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। दोनों अलग-अलग रहते थे, लेकिन पति को अपनी पत्नी पर शक था और काफी समय से नजर रख रहा था। जब महिला अपने प्रेमियों के साथ होटल में गई तो पति को इसकी खबर लग गई। पति पूरे परिवार को लेकर होटल पहुंचा और पत्नी समेत दो प्रेमियों को होटल में पकड़ लिया परिवार के लोगों के साथ मिलकर पति ने तीनों की जमकर धुनाई की और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस तीनों को लेकर थाने चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दो साल से विवाद चल रहा था।
पति ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बात से दोनों में विवाद होना शुरू हो गया था। पति को शक था कि पत्नी का दूसरे युवकों के साथ नाजायज संबंध है। रिश्तों में अनबन होने के कारण पत्नी ससुराल छोड़कर कहीं दूसरे जगह रहने लगी थी लेकिन पति उसके पीठ पीछे नजर रखता था। हाल ही पति ने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पति ने ये भी कहा कि रिश्ते को बचाने के लिए घर के सभी लोग और ससुराल वालों ने समझाने की बहुत कोशिश किए। लेकिन पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। आरोप है कि पत्नी अपने पति और ससुराल वालों को फंसाने की धमकी देती थी। कासगंज पुलिस ने महिला और दोनों प्रेमियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
10 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
12 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
17 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines