हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कचरे के ट्रक में पालतू कुत्ते को जिंदा फेंका, वायरल वीडियो में दिखी शर्मनाक करतूत

Karnataka Mangalore News : कर्नाटक से पालतू कुत्ते को कचरे के ट्रक में फेंकने का वीडियो सामने आया है। मालिक की ओर से पालतू कुत्तों को सफाई कर्मियों को हवाले कर दिया गया। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
कचरे के ट्रक में पालतू कुत्ते को जिंदा फेंका।

Karnataka Pet Dog Video : कर्नाटक में मालिक ने अपने पालतू कुत्ते को जिंदा कचरे के ट्रक में फेंक दिया। कुत्ता बार-बार घर की ओर से भाग रहा था, लेकिन महिला मालिक जबरदस्ती पकड़कर उसे कचरे के ट्रक की ओर से ले जा रही थी। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मालिक की शर्मनाक करतूत दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

मंगलूरु के डोंगराकेरे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मालिक ने अपने पालतू कुत्ते को गार्बेज डिस्पोजल ट्रक को सौंप दिया। जब मालिक कुत्ते को नगर निगम के कचरा उठाने वाले ट्रक में जबरन डाल रही थी, तब वह बार-बार इधर-उधर भाग जा रहा था। ये कुत्ता कई सालों से परिवार के साथ रह रहा था।

यह भी पढे़ं : रील बनाना पड़ा भारी… पब्लिक ने स्कूटी उठाकर फ्लाईओवर से नीचे फेंकी, देखिए वायरल VIDEO

जानें मालिक ने कुत्ते को क्यों छोड़ा?

बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम ने कुत्ते को वामनजूर डंपिंग यार्ड के पास छोड़ दिया। जानकारी मिली है कि घर में सिर्फ एक बुजुर्ग महिला रहती है और बाकी मेंबर विदेश में रहते हैं। पिछले दिनों कुत्ते ने पड़ोस में काफी उपद्रव किया था, जिसके बाद महिला ने उसे सफाई कर्मियों को सौंपने का फैसला किया।

यह भी पढे़ं : कक्षा 3 के बच्चे से हैवानियत, शैतान बना टीचर, मारते-मारते टूट गई लकड़ी, बैट और बेल्ट से भी पीटा

इस घटना से लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसका विरोध जताया और उस महिला के प्रति गुस्सा जताया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें