Viral Video: सोशल मीडिया पर कई स्टंट के वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें कई लोग चलती बाईक पर डांस करते हैं तो कोई अजीब हरकतें करते हैं। इस तरह के कई वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उनके चालान भी काटे थे। लोगों के मन से सोशल मीडिया पर फेमस होने का भूत सवार है, जिसके लिए वो पब्लिक के बीच जाकर स्टंट करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कर्नाटक से सामने आया है जहां पर स्कूटी से सड़क पर स्टंट करने वालों की स्कूटी को पब्लिक ने पुल से नीचे फेंक दिया।
वायरल वीडियो
सोशल मीडिया रील्स के लिए एक युवक को टुमकुरु नेशनल हाइवे पर स्कूटी से स्टंट करते देखा गया। जिससे गुस्साई भीड़ ने कड़ी चेतावनी के तौर पर उनकी स्कूटी को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुल के ऊपर काफी भीड़ जमा है जो एक स्कूटी को उठाकर फ्लाईओवर के नीचे फेंकती नजर आ रही है। नीचे दोनों साइड खड़े लोग सारा मामला चुपचाप देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पुल के ऊपर स्कूटी से किए स्टंट को शूट कर रहे थे।
यूजर्स कर रहे कमेंट
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा यह अच्छा नहीं है. ये रील एडिक्ट बच्चे कैसे सड़कों पर लोगों को खतरे में डाल रहे हैं। दूसरे ने लिखा कि उन्हें ये स्टंट करके 5 ट्रिलियन रील अपलोड करने देने से ही हम 5 ट्रिलियन रील इकोनॉमी बन जाएंगे। एक ने लिखा उन्होंने दो निब्बाओं को दुर्घटना से बचाया, अच्छा काम! एक लिखता है, आखिरकार, किसी ने कार्रवाई की, चेन्नई में भी ऐसा होने की जरूरत है।
कुछ लोगों ने इसे कानून अपने हाथ में लेना बताया। एक ने लिखा निराश जनता के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है, लेकिन इससे सड़क पर जा रहे पैदल चलने वालों की मौत हो जाती, कानून हाथ में लेना एक गंभीर अपराध है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines