Bullock Cart Race Karnataka : एक किसान एक जोड़ी बैल खरीदने के लिए इतने पैसे खर्च कर दिए, जितने में इंसान आराम से फॉर्च्यूनर कार खरीद सकता है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर किसान ने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे बड़ी दिलचस्प वजह है। कहा जा रहा है कि यह पहली बार हुआ जब उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के किसी गांव में बैलों की एक जोड़ी की इतनी महंगी कीमत लगी हो।
कर्नाटक के कई क्षेत्रों में बैलगाड़ी दौड़ की प्रतियोगिता होती है और लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेते हैं। बागलकोट, विजयपुरा, गोकक और क्षेत्र के अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिताओं में शामिल बैलों की कीमत 12 से 14 लाख रुपये के बीच होती है। बैलगाड़ी दौड़ ग्रामीणों द्वारा जात्रा (मेलों) और त्योहारों के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है।
बैलगाड़ी रेस जीतने वालों को मिलता है इनाम
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए किसान उत्साहित रहते हैं। इसमें हिस्सा लेना और जीतना किसानों के लिए गर्व की बात मानी जाती है। यही वजह है कि बैलों को महंगे दाम में बेचा और खरीदा जाता है। इतना ही नहीं, इस तरह की प्रतियोगिता को जीतने वाले बैलों को 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
यह भी पढ़ें : Video: दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज की तस्वीरें, रेलमंत्री ने शेयर किए हेलीकॉप्टर से कैप्चर शॉट
पहले भी बैलों पर खर्च कर चुके हैं लाखों रुपये
36 लाख में बैल को खरीदने वाले यल्लंगौड़ा पाटिल बसवेश्वर जात्रा समिति महालिंगपुर के अध्यक्ष हैं। उन्होंने TOI को बताया कि परिवार के सदस्य 50 से अधिक सालों से बैलगाड़ी दौड़ में भाग ले रहे हैं। इसमें भाग लेना हमारे परिवार की परंपरा है और हम दौड़ जीतने के लिए हमेशा मजबूत और बलवान बैल खरीदते हैं। हमने एक बैल 11 लाख रुपये और दूसरा 14 लाख रुपये में खरीदा था और कई दौड़ में प्रथम पुरस्कार जीता था।
यह भी पढ़ें : शराब पीने को बच्ची लगाई दांव पर! कीमत तय, मैनेजर ने बिगाड़ा खेल, कपल पहुंचा जेल
यल्लंगौड़ा पाटिल ने कहा कि हाल ही में हुई एक प्रतियोगिता में हमारे बैल तीसरे स्थान पर आए, इसलिए हमने एक जोड़ी नए बैल को खरीदने की योजना बनाई। इसी बीच हमें पता चला एक किसान बैलों की एक जोड़ी बेच रहा है जो 100 से ज्यादा रेस में भाग लेकर जीत चुके हैं। हमने उन्हें 36 लाख रुपए में खरीदा है। उन्होंने बताया कि अब बैलों को 4 अक्टूबर को मुधोल और 15 अक्टूबर को यादवड़ में दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए तैयार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines