Karate Girl ने दिखाया स्टेमिना, एक ने दिखाई ताकत, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स बोले-lady Bruce lee

Karate Girl Viral Video on instagram : इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां कराटे की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि हर लड़की को ऐसी ट्रेनिंग लेनी चाहिए।

lady Bruce lee ने दिखाई अपनी स्किल, ट्रेनिंग देख यूजर्स- बोले- हर लड़की को सीखना चाहिए कराटे
विज्ञापन

Karate Girl Viral Video on instagram : आज के समय जितना लड़कियों को पढ़ाई जरूरी है, उससे ज्यादा जरूरत आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग लेने की है, क्योंकि आपने ऐसी कई घटनाएं सुनी या देखी होंगी, जब अकेली लड़की मनचलों की हरकतों का शिकार हो जाती है। अगर लड़की आत्मरक्षा में सक्षम होगी तो वह खुद किसी भी हमले का जवाब दे सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कराटे गर्ल का एक्शन अपना मन मोह लेगा। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की अपने पेट पर कई मुक्के खाती है, अंदाजा लगा सकते हैं कि वह शारीरिक रूप से बहुत मजबूत है।

यूजर्स बोले- lady Bruce lee 

वीडियो को 14 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में दो लड़कियां कराटे की प्रैक्टिस कर रही हैं। एक लड़की साथी लड़की के पेट पर पूरी ताकत से मुक्के मारती है। दूसरी लड़की उसके हमलों को हंसते हुए सहन करती है। लड़की की स्ट्रेंथ देखने के बाद हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। कई यूजर ने तो उसे लेडी ब्रूस ली तक कह दिया कि एक साथ इतने सारे मुक्के हंसते हुए बर्दाश्त कर लिए, अगर किसी लड़के ने इसे छेड़ने की कोशिश भी की तो यह उसका बहुत बुरा हाल कर देगी।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/C0jX4Afo76r/?igsh=MTc4MmM1YmI2Ng%3D%3D

 

इस छोटी सी क्लिप में आप देख सकते हैं कि जो लड़की अपने पेट पर मुक्कों के हमले सहन कर रही है उसकी उम्र बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन वो अपने खिलाफ होने वाले हमलों का आसानी से जवाब दे सकती है। साथ ही उसकी साथी दोस्त में भी बहुत फुर्ती है जो तेजी से एक के बाद एक लगभग 40 मुक्के उसके पेट पर बरसा देती है। आप समझ सकते हैं कि दोनों लड़कियों ने इसके लिए बहुत प्रैक्टिस की है। इस वीडियो को अब तक आठ करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर अपने रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ