हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुलिस की बस का ब्रेक फेल, एक की मौत; पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल

Kannauj Viral Video : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पुलिस की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की बस का ब्रेक फेल हो गया था।

विज्ञापन

Kannauj Viral Video : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पुलिस की बस का ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि असंतुलित बस तेज रफ्तार से पेट्रोल पम्प पर पहुंची, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की असंतुलित बस तेज रफ्तार से आ रही है। इसी बीच सड़क पार कर रही एक बाइक सवार महिला को बस ने टक्कर मार दी। महिला वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद बस तेज रफ्तार से पेट्रोल पंप की तरफ जाने लगी।

बाइक को टक्कर मारने के बाद बस पेट्रोल पंप की तरफ गई तो वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे। पेट्रोल पंप की दीवार से टकराकर बस रुक तो गई लेकिन इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। बस में सवार पुलिसकर्मी हैरान रह गए और बस के रुकते ही वह बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं घटना में महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की जानकरी मिलने के बाद पुलिस की बस बचाव कार्य के लिए जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें : पैदल चल रहे शख्स पर क्यों लगा 300 का जुर्माना? पुलिस की कार्रवाई ने सबको चौंका दिया

विज्ञापन

बता दें कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत गिरने के कारण कई मजदूर घायल हो गए थे। इसके बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सीएम योगी ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने का आदेश दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola