हवा में उछल गए, एक दूसरे पर चढ़ गए ट्रेन के डिब्बे; रेल हादसे की डरावनी तस्वीरें आईं सामने

Kanchanjungha Express Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई है, इस ट्रेन के कई कोच पलट गए हैं। एक कोच तो हवा में उछलकर लटक गया। घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, इस हादसे की तस्वीरों को देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना खतरनाक हुआ है। मौके पर राहत बचाव काम चल रहा है और ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे की कई खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार कंचनजंगा एक्सप्रेस कोलकाता से आ रही थी, जिसे मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार इस  हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 25-30 से यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नाॅर्थ रेलवे के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सियालदाह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

देखें फोटो और वीडियो

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

Kanchanjungha Express Accident

ट्रेन दुर्घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X लिखा कि NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है, अधिक जानकरी का इंतजार है। बचाव, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ