Kalpana Nayak Attempt To Kill: एक सीनियर आईपीएस अधिकारी (Senior IPS Officer) ने यह दावा किया गया है कि उनकी जान को खतरा है। उनके इन दावों पर चिंता जताई जा रही है। दरअसल ये सारा मामला तब हुआ जब महिला अधिकारी ने ये आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया कि पुलिस भर्ती में अनियमितताओं को सामने लाने के बाद से ही उनकी हत्या करने की कोशिश की जा रही है। तमिलनाडु कैडर की आईपीएस अधिकारी कल्पना नायक वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वो तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) की सदस्य भी हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
कौन हैं कल्पना नायक
इस विवाद को डिटेल से समझने से पहले ये जान लेते हैं कि कौन हैं कल्पना नायक? 8 मई, 1974 तो जन्मी कल्पना आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने BITS पिलानी और IIT मद्रास से उच्च शिक्षा प्राप्त की, UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने से पहले M.Tech की डिग्री हासिल की। कल्पना ने 1997 में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास की और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुईं। अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, उन्हें 28 दिसंबर, 1998 को आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें: मां वित्तमंत्री, पिता पॉलिटिकल इकोनॉमिस्ट, जानें कौन हैं वांगमयी परकला, जो PM मोदी के OSD की पत्नी
क्यों की गई जान लेने की कोशिश
कल्पना को 1 जनवरी, 2023 को चेन्नई में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के लिए एडीजीपी (ADGP)नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस भर्ती बोर्ड में भेज दिया गया, जहां उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का खुलासा किया। बस यहीं से शुरू हुआ विवाद और उनके ऑफिस में आग लगा दी गई, इस हमसे से उनकी जान लेने की कोशिश का शक पैदा हो गया। कल्पना ने कहा कि जब उन्हें आग लगने की खबर मिली तो वो ऑफिस पहुंची तो देखा की पूरा ऑफिस जल गया है।
कल्पना ने की दो शिकायत दर्ज
इंडिया टुडे से बात करते हुए कल्पना ने बताया कि उन्होंने दो शिकायतें दर्ज कराई हैं। पहली शिकायत में उन्होंने उन भ्रांतियों की जांच करने के लिए कहा, जिनकी ओर ध्यान दिलाया था यानी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता। दूसरी शिकायत में आग के बारे में पता लगाने के लिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines