Justice For Priya Singh trending social media: सोशल मीडिया पर एक बार फिर #JusticeForPriyaSingh ट्रेंड कर रहा है। आरोप है कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रिया सिंह को उनके बॉयफ्रेंड अश्वजित गायकवाड़ ने कार से कुचल कर जान से मारने की कोशिश की थी लेकिन किस्मत से उनकी जान बच गई थी। इस घटना में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यह घटना 11 दिसंबर की है, हालांकि 16 दिन बाद भी आरोपियों को सजा नहीं मिली है। साथ ही तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
प्रिया सिंह ने न्याय के लिए उठाई आवाज
एक्स पर प्रिया सिंह को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने अपनी आवाज बुलंद कर कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। बता दें कि प्रिया सिंह का बॉयफ्रेंड महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी का बेटा है। कहा जा रहा है कि राजनीतिक रूप से उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा नहीं है तो उसे अब तक सजा क्यों नहीं दी गई। बता दें कि कुछ दिन पहले प्रिया सिंह ने न्याय के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया था कि मैं बहुत दुखी हूं और मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि चारों ओर झूठी अफवाहें फैल रही हैं। मैं अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही हूं, मेरी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। मुझे न्याय चाहिए और मैं इसके लिए लड़ूंगी। मुझे एसआईटी पर भरोसा है।
https://twitter.com/hadiyakhatun/status/1739969020399587797
https://twitter.com/subhi_4/status/1740006381401543124
कौन हैं प्रिया सिंह
प्रिया सिंह महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। वह पेशे से मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और उनका अश्वजित गायकवाड़ के साथ साढ़े चार साल से रिलेशन चल रहा था। जब उन्हें गायकवाड़ की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया, इस दौरान गायकवाड़ ने अपने साथियों के साथ प्रिया सिंह को जान से मारने की कोशिश की। जिसमें उनके पेट, पीठ और बांहों पर भी काफी चोट आईं।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
12 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
15 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
16 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines