Lioness Hunted Video: गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिर के जंगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शेरनी कड़ाके की ठंड में 15 फीट गहरी नदी में शिकार करती नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि शेरनी एकदम से नदी में छलांग लगाती है और अपने शिकार को मुंह में दबाकर तैरकर किनारे पहुंच जाती है। इस रोमांचक घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने वीडियो की पुष्टि की है। बता दें कि गिर में शेरों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आसपास के गांवों में भी शेर अक्सर नजर आ जाते हैं, जो शिकार की तलाश में भटककर आबादी वाले इलाकों में पहुंचते हैं। शेरनी ने बकरी का शिकार करने के लिए बिलखा के मोटी मोनपरी के नजदीक नदी में छलांग लगाई।
यह भी पढ़ें:बर्फीले तूफान के भयानक Video; 4 की मौत, एयरपोर्ट बंद, 2000 फ्लाइटें रद्द…जानें अमेरिका में कैसे हालात?
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये वीडियो ग्रास राउंड, मोटी बिनपरी बिट इलाके का है। शिकार के ऐसे वीडियो कम ही देखने को नजर आते हैं, क्योंकि शेर पानी में शिकार करने से परहेज करते हैं। गिर के जंगलों में लगभग 700 शेर हैं। यह इलाका लगभग 1412 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो दिन पहले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। एक शख्स पिंजरे में बंद शेर का टिकटॉक वीडियो बना रहा था। अचानक उसके ऊपर शेर ने हमला कर दिया था। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अजीम के रूप में हुई थी। बताया गया था कि अजीम ने फार्म मालिक की अनुमति के बिना शेर के पिंजरे में प्रवेश किया था। वीडियो बनाने के चक्कर में उसने अपनी जान दांव पर लगा दी थी।
गुजरात के स्कूल में घुसा था शेर
हाल ही में गुजरात के सोमनाथ जिले में एक निजी स्कूल में शेर घुस गया था। गनीमत रही कि बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे थे। इसकी वजह से समय रहते छुट्टी कर दी गई थी। स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोमनाथ के ऊना के हरसिद्धि नगर स्थित निजी स्कूल के वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए थे। इससे पहले भी शेर आबादी वाले इलाकों में शिकार की तलाश में आते रहे हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines