Judge Attacked by Defendant in Courtroom Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में एक आरोपी ने जज पर ही हमला कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनवाई के लिए पहुंचा आरोपी छलांग लगाकर जज के पास पहुंचा। इस हमले में जज को चोट भी आई है। हमले के बाद कोर्टरूम में भगदड़ मच गई।
घटना अमेरिका के लॉस वेगास में हुई। जहां सुनवाई के दौरान आरोपी छलांग लगाकर जज के ऊपर कूद गया। जज कुर्सी समेत नीचे गिर पड़ीं और उन्हें चोट लगी। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी ने जज पर मुक्के से भी हमला किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हमले में पीछे लगे झंडे गिर गए और एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया।
आरोपी को आता देख जज ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वह तेजी से छलांग लगाकर जज की टेबल पर पहुंच गया और हमला कर दिया। बचाव के लिए आगे आए एक मॉर्शल को भी चोट लगी। बाद में वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने जज से जेल ना भेजने की बात कही थी, उसका कहना था कि वह कोई विद्रोही नहीं है। वह हमेशा सही काम करने की कोशिश करता है, स्थिति चाहे जैसी भी हो। हालांकि जज मैरी के होलथस ने कहा कि उनके हिसाब से आरोपी को जेल में जाना ही चाहिए। ऐसे में उसे हथकड़ी पहनानी की कोशिश हो ही रही थी कि अपशब्द बोलते हुए उसने जज पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें : मुझे एक औरत या मर्द से क्यों पहचाना जाए? रिटायर्ड आर्मी कैप्टन ने High Court में पूछा सवाल
30 साल के आरोपी देवबरा डेलोन रेड्डेन को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। पहले भी आरोपी पर बेसबॉल बैट से एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगा था। जज पर हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, अब कोर्टरूम की सुरक्षा को लेकर विचार किया जा रहा है ताकि इस तरह की घटनाएं फिर ना हों।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
13 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines