Pee Stain Denim Jeans : फैशन की दुनिया की कोई लिमिट नहीं है। कई लोग नए-नए फैशन को अपना रहे हैं तो इसकी आलोचना करने वालों की भी कमी नहीं हैं। अब एक ब्रांड ने एक ऐसी जींस लॉन्च की है, जिसने बहस छेड़ दी है। आखिर क्या है जींस में और क्यों इसको लेकर हो रही है बहस, आइये जानते हैं।
विख्यात जींस कंपनी जॉर्डनलुका ने एक नया डेनिम पैंट लॉन्च किया है। इस पैंट के कमर वाले क्षेत्र में आगे की ओर एक दाग है। दाग को देखने पर ऐसा लग रहा है कि पहनने वाले शख्स ने पैंट में ही पेशाब कर लिया है, जिसकी वजह से पैंट गीली हो गई है।
हालांकि इस जींस में बना दाग ही नहीं बल्कि इस जींस के दाम को सुनकर लोग और हैरानी जता रहे हैं। ब्रिटिश-इटली मेन्सवियर ब्रांड की ये जींस अब ऑनलाइन बिक रही है। इस जींस की कीमत $811 (लगभग ₹ 67,600) है, हालांकि उसी जींस का हल्का वॉश $608 (लगभग ₹ 50,000) में बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : महिला टीचर ने रात तीन बजे किया हंगामा, डरे पड़ोसियों ने लगाया पुलिस को फोन
इस जींस को खरीदने वाले पहनने वाले लोगों की कमी नहीं हैं लेकिन बहुत से लोग इस जींस की आलोचना भी कर रहे हैं। एक ने लिखा कि वो कौन से लोग हैं, पेशाब की दाग वाली जींस खरीदना चाहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि फैशन के लिए लोग क्या नहीं कर रहे हैं? अब ऐसे ही जींस पहनने का समय आ गया है।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में बैठी महिला ने की गंदी हरकत, वीडियो देख आपको भी आएगा गुस्सा
एक ने लिखा कि ये जींस वाकई बहुत महंगा है, इसे सिर्फ कूल लोग ही पहन सकते हैं। एक ने लिखा कि फैशन के चलते लोग पागल हो चुके हैं, मुझे इस पर भरोसा ही नहीं हो रहा है। एक अन्य ने लिखा कि लोग मानसिक से बेकार हो चुके हैं। ऐसे डिजाइन की क्या जरूरत थी? और इसे पहनने वालों की मानसिकता कैसी है?
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
37 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines