Jodhpur Anita Chaudhary Murder Update : जोधपुर में ब्यूटीशियन अनीता चौधरी की निर्मम हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। हत्या करने के बाद अनीता चौधरी के शव के कई टुकड़े कर दिए गए थे। इस चौंका देने वाले केस में गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी आबिदा के साथ ही साथ तैयब अंसारी का नाम भी सामने आया। गुलामुद्दीन की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुलामुद्दीन की पत्नी ने इस मामले को लेकर अपना बयान दिया है।
क्या है मामला?
26 अक्टूबर को अनीता चौधरी अपने पार्लर से निकली लेकिन इसके बाद वह लापता हो गई। जब कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने 27 अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पड़ोसी गुलामुद्दीपर पर शक हुआ। पुलिस ने उसकी पत्नी आबिदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गुलामुद्दीन को दबोच लिया।
आबिदा ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुलामुद्दीन जुआरी है, उस पर 10 लाख से ज्यादा का कर्ज था। इस कर्ज को उतारने के लिए ही उन्होंने अनीता को लूटने की साजिश रची। उसे घर बुलाकर लूटपाट करके उसकी हत्या कर दी। जब आबिदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि मैं निर्दोष हूं। अनीता की हत्या की असली वजह गुलामुद्दीन को ही पता है।
वहीं इस हत्याकांड के विरोध में जोधपुर सर्व हिन्दू समाज की तरफ से सरदारपूरा बाजार को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही गोलबिल्डिंग पर सर्व हिन्दू समाज के लोग धरना देकर कलेटर को ज्ञापन देंगे और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सख्त सजा दिए जाने की मांग करेंगे।
यह भी पढ़ें : ब्यूटीशियन का ‘कातिल’ CCTV में कैद, महिला की आखिरी पलों की तस्वीर भी दिखी
आबिदा ने यह भी बताया था कि बहाने से अनीता को घर बुलाया गया था और उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया था। बेहोश हो जाने के बाद गहने उतार लिए और गला घोंटकर उसे मार दिया। इसके बाद मीट काटने वाले चाकू से उसके टुकड़े करके बोरे में भरकर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
22 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines