गेहूं कटाई की बंपर भर्ती का पोस्ट वायरल, अनपढ़ से Phd डिग्री वालों से मांगे आवेदन

Job Vacancy for Wheat Cutting: रोजगार की तलाश में घूम रहे लोगों के लिए गेहूं के खेतों में बंपर भर्ती निकली है। नौकरी के साथ अच्छी पगार और ढेर सारी सुविधाएं भी मौजूद हैं। अच्छी बात ये है कि पढ़े-लिखे लोग भी इस जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Job Vacancy wheat field

Job Vacancy for Wheat Cutting: देश में बेरोजगारी काफी ज्यादा है। कई लोग काम की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को गेहूं काटने का काम दिया जा रहा है। इस पोस्टर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए हैं।

वायरल हुआ पोस्टर

दरअसल एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है, गेहूं काटने की बंपर भर्ती। अनपढ़ से लेकर पीएचडी करने वाले लोग इसमें अप्लाई कर सकते हैं। गेहूं काटने के लिए हर दिन 350 रुपए का भुगतान किया जाएगा। यही नहीं गेहूं काटने वाले कर्मचारियों को कुछ खास सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। सभी को दिन में 2 बार नाश्ता, 4 गुटखा, 2 बीड़ी और 2 बार चाय दी जाएगी। इसी के साथ पोस्टर में इंस्टाग्राम यूजर की आईडी भी लिखी है, जिसपर संपर्क करके लोग इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यूजर ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट पर लोग कई फनी रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कब से आना है भैया? दूसरे यूजर ने लिखा, शाबाश भैया। तीसरे यूजर ने कमेंट किया, पुरानी हवेली के खंडहरों के टूटे हुए दीवार पर लगे चित्र के पीछे जाल में फंसे मच्छर कि कसम वीडियो बहुत सुंदर है। किसी और यूजर ने लिखा, बीड़ी की संख्या बढ़ाई जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा, गेहूं के खेत में बीड़ी मत देना भाई वरना आग लग जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ