Jhansi Viral Video : उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मिलकर एक शख्स का जबरदस्ती मुंडन कर रहे हैं। बताया गया कि उसके पैरों को बांधकरस सिर के बाल निकाल दिए गए और फिर उसका जुलूस निकाल दिया गया। यह सब इसलिए किया गया क्योंकि शख्स ने काम करने मना कर दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में तगड़ी कार्रवाई की है।
मामला झांसी के थाना सीपरी बाजार के ग्राम पाडरी का है। शख्स के साथ हुई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मानवता को लेकर भी सवाल उठाए गए। जब विवाद अधिक बढ़ा तो पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और तीन दबंगों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
सिर मुंडवाकर गांव में निकाला जुलूस
वीडियो के अनुसार, 40 साल के बाबा कबूतरा नाम के शख्स के हाथ-पैर बांधकर जबरदस्ती उसका सिर मुंडवाया गया। इस दौरान आस पास कई लोग खड़े थे, जो इस पर हंस रहे थे। दरअसल, पीड़ित युवक ने भैंस का चारा न बनाने और गोबर फेंकने से मना कर दिया था। इससे बौखलाए दबंग उसको किडनैप कर ले गए। हाथ-पैर बांधकर उसे पेड़ पर लटका दिया और यातनाएं दी।
यही नहीं, सिर मुंडवाने के बाद गांव में जुलूस भी निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि जबरदस्ती मेरे मुंह में पानी भर दिया। पानी नाक से निकला तो दम घुटने लगा था, मैं उनसे छोड़ देने की भीख मांग रहा था लेकिन वे नहीं मानें।
यह भी पढ़ें : इस थियेटर में मूवी देखने के लिए चाहिए कलेजा, दर्शकों पर सामान फेंक देता है भूत
पीड़ित का कहना है कि बुधवार को मैं मजदूरी पर एक किसान की मूंगफली उखाड़ रहा था। तभी टाकोरी के विजय पुत्र प्रेम, नकुल पुत्र रंग्गा, शत्रुघन पुत्र अलख प्रसाद और कालू पुत्र प्रेम खेत पर आए। वे मुझे घसीटते हुए रोड तक ले गए और फिर गाड़ी में बैठाकर टाकोरी गांव ले गए। मेरे हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुझे पेड़ पर उल्टा लटका दिया। इसके बाद यातनाएं दी गईं।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines