सिंगल लड़के सावधान! मिलने के लिए बुलाती हैं महिलाएं, फिर कर देती हैं कांड

UP Blind Date : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गिरोह पकड़ा गया है, जो महिलाओं को मिलने के लिए बुलाया था और फिर उन्हें बंधक बनाता था।

Jhansi News (1)
विज्ञापन

UP Blind Date : बुलाती है मगर जाने का नहीं…ये बात आपने कई बार सुनी होगी लेकिन लोग है कि मानते ही नहीं है। अब लड़कों को आगाह करने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया से दोस्ती करने के बाद अगर कोई महिला या लड़की आपको मिलने के लिए बुलाती है तो इस बात का ध्यान रहे कि बुलाती रहे मगर जाने का नहीं। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये जानने के लिए एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लीजिये।

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद, मिलने के लिए बुलाकर बंधक बनाने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन अपराधियों अखिलेश अहिरवार (30), सतीश सिंह बुंदेला (27) और किरण (35) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मिलने के लिए बुलातीं और फिर बना लेती बंधक

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि उनके गिरोह में कई महिलाएं हैं, जो फोन पर लड़कों या आदमी को अपनी बातों में फंसाती हैं और फिर मिलने के लिए झांसी में बुलाती हैं। इसके बाद बंधक बना लेती हैं और बदले में पैसों की डिमांड करती हैं। 50 साल के लल्लू चौबे झांसी गए, उनका अपहरण कर लिया गया और उनसे तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

ऐसे पकड़ा गया गिरोह

पीड़ित की तरफ से एक लाख रुपये दे भी दिए लेकिन इसके बाद पीड़ित के बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी कि उनके पिता का अपहरण कर लिया गया है और फिरौती के लिए कॉल आ रही है। इसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई। पीड़ित को खोजने के लिए पुलिस का एक जवान कॉन्स्टेबल बनकर फिरौती के पैसे देने गया।

विज्ञापन

जब पुलिस को आरोपियों के लोकेशन की जानकारी मिल गई तो छापेमारी की गई और पीड़ित को बचा लिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक महिला है। पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह में कई महिलाएं हैं, जो फिरौती के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ