Jeff Bezos Wedding Pajama Party: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के अरबपति CEO जेफ बेजोस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 230 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के मालिक जेफ बेजोस ने 27 जून, 2025 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ वेनिस में शादी की थी। शानदार शादी के बाद जेफ बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज ने अपने दोस्तों के साथ स्पेशल पजामा पार्टी की। इस पार्टी और शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को अमेजन की ओर से एक खास मोमेंटो गिफ्ट दिया गया।
3 दिन तक चला शादी का फंक्शन
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी का प्रोग्राम वेनिस के इतालवी लैगून शहर में 3 दिन तक चला। इसमें वेलकम टाइट डिनर, आउटडोर वेडिंग सेरेमनी और पजामा पार्टी जैसे फंक्शन शामिल थे। जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों में बिल गेट्स, किम कार्दशियन, ख्लोए कार्दशियन, जॉर्डन की रानी रानिया, काइली जेनर, केंडल जेनर, ओपरा विन्फ्रे, ऑरलैंडो ब्लूम और गेल किंग जैसे ए-लिस्टर्स शामिल थे। इस शादी में भारत की तरफ से सोशलाइट नताशा पूनावाला भी शामिल हुई थी। नताशा पहले भी कई बार लॉरेन सांचेज के साथ दिख चुकी है।
यह भी पढ़ें: Noida News: नोएडा जोन पुलिस ने 4 दिनों में किए 6 एनकाउंटर, हत्थे चढ़ा दिल्ली का कुख्यात बदमाश
मेहमानों को गिफ्ट में मिली खास चप्पल
शादी के बाद हुई पजामा पार्टी का नाम स्वीट नाइट रखा गया है। इस पजामा पार्टी में किसी भी मेहमान ने नाइटवियर नहीं पहना था। इस पार्टी में स्टाइलिश क्वीन किम कार्दशियन ने प्लंजिंग नेकलाइन पहनी थी। बिल गेट्स ने प्राडा का डिजाइनर पजामा पहना था। वहीं, अशर ने नीले रंग का टक्सेडो और ओपरा विन्फ्रे ने ब्राउज सिल्क ड्रेस पहनी थी। इस पार्टी में दुल्हन लॉरेन सांचेज ने सिल्क और शिफॉन की पिंक कलर की एटेलियर वर्साचे गाउन पहनी थी।
सांचेज ने पहले सभी मेहमानों को पजामा थीम वाली रिसेप्शन पार्टी के बारे में बताया था। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें विबी वेनेजिया ब्लू वेलवेट वेनेटियन चप्पलें गिफ्ट में दी जाएंगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines