हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaya Kishori जब रियालिटी शो में नाचीं, 10 साल की उम्र में दी थी गजब की परफार्मेंस

Jaya Kishori old Video Viral : आज जया किशोरी एक प्रसिद्द कथावाचक हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब वह क्लासिक डांस में अपना करियर बनाना चाहती थीं। वह एक रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए मुंबई गईं थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Jaya Kishori

Jaya Kishori old Video Viral : जया किशोरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह बचपन में ही काफी नाम कमा चुकी थीं। वह कथावाचक के तौर पर भले पहचानी जाती हों लेकिन वह गाने के साथ ही डांस भी करती हैं। वह एक रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जिसका वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

डांस रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकीं हैं जया किशोरी

जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कई साल पहले टीवी पर आने वाले डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेती दिखाई दे रही हैं। वह बूगी वूगी में हिस्सा ले चुकी हैं। जहां उनका डांस देखकर जज में हैरान रह गए थे। इसी स्टेज पर जया किशोरी ने भजन भी गुनगुनाया था।

जया ने इस शो में धमाकेदार क्लासिकल डांस किया था, जिसे देखकर लोग ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाए थे। जया किशोरी के पिता ने तब कहा था कि जया का रुझान वेस्टर्न डांस की तरफ अधिक था लेकिन परिवार और समाज की वजह से हमने उसे क्लासिकल डांस की तरफ डायवर्ट किया।

देखिए वीडियो


जया के पिता ने यह भी बताया था कि वह अच्छा भजन भी गाती हैं, जिसको लेकर काफी फेमस भी हैं। यह तब की बात है जब जया किशोरी, जया शर्मा हुआ करती थीं और उनकी उम्र 10 साल थी। अब जया किशोरी एक कथावाचक के तौर पर घर-घर पहचानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी के विज्ञापन में दिखी लड़की निकली कांग्रेस की वोटर’, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

ना सिर्फ कथावाचक बल्कि जया किशोरी मोटिवेशनल स्पीकर, वक्ता, गायक और डांसर के तौर पर भी जानी जाती हैं लेकिन कथा की वजह से उन्हें खूब ख्याति मिली है। जया किशोरी के पिता राधेश्याम हरितवाल कोलकाता में बिजनेस करते थे लेकिन जया किशोरी को मिली सफलता के बाद से ही वह अपनी बेटी के साथ रहते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें