Jaunpur News : सीमा हैदर जब भारत आई तो कई तरह के सवाल उठे। कई तरह के विवाद के बाद अब उन्हें स्वीकार कर लिया गया और वह परिवार के साथ गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा में रह रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले शख्स की शादी पाकिस्तान की लड़की से ऑनलाइन हुई है। इस शादी की भी खूब चर्चा हो रही है। आखिर भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तानी लड़की के साथ ऑनलाइन क्यों हुई?
जौनपुर शहर के मखदूम शाहअढ़हन निवासी तहसीन शाहिद भाजपा सभासद हैं। उनके बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तानी लड़की के साथ तय हो गई। शादी को लेकर तैयारी शुरू हो गई। तहसीन शाहिद ने बरात ले जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन दिया लेकिन भारत सरकार की तरफ से वीजा नहीं मिल पाया।
ऑनलाइन हुई शादी, सैकड़ों लोग हुए शामिल
वीजा ना मिल पाने के बाद ऑनलाइन शादी करने का फैसला लिया गया। बताया गया कि तहसीन शाहिद के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। वहीं शादी तय हुई थी लेकिन वीजा ना मिलने के बाद बेचैनी बढ़ गई। दुल्हन की मां की तबियत भी खराब होने लगी। इसके बाद दोनों तरफ से ऑनलाइन शादी करने का फैसला लिया गया।
दोनों तरफ से ये फैसला लिया गया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन निकाह कर लिया जाए। जब वीजा जारी होगा तब दुल्हन की विदाई हो जाएगी। दोनों पक्ष इसको लेकर तैयार हो गए और 18 अक्टूबर को ऑनलाइन ये शादी संपन्न हो गई। शादी के लिए बरात निकली, घोड़े और रोड लाइट आदि की व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें : मेरी शादी करवाओ विधायक जी! पेट्रोल पंप पर वोटर की अनोखी मांग का वीडियो वायरल
बड़ी टीवी स्क्रीन पर दोनों पक्ष के लोग दिखाई दे रहे थे। इसके बाद दोनों तरफ के मौलानाओं ने निकाह करवाया, दूल्हा पक्ष से शिया धर्म गुरु मौलाना महफूजुल हसन खान शामिल हुए थे। शादी के बाद दूल्हा मोहम्मद अब्बास हैदर और तहसीन शाहिद ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि उन्हें पाकिस्तान जाकर अपनी दुल्हन और बहू को लाने की आज्ञा दी जाए।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
16 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
19 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
20 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines