---विज्ञापन---

बीजेपी नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान में क्यों हुई? ऑनलाइन निकाह का वीडियो वायरल

Jaunpur News : जौनपुर के एक शख्स ने पाकिस्तान के रहने वाली लड़की से ऑनलाइन शादी की है। जानें भाजपा नेता के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से शादी क्यों की है

---विज्ञापन---

Jaunpur News : सीमा हैदर जब भारत आई तो कई तरह के सवाल उठे। कई तरह के विवाद के बाद अब उन्हें स्वीकार कर लिया गया और वह परिवार के साथ गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा में रह रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले शख्स की शादी पाकिस्तान की लड़की से ऑनलाइन हुई है। इस शादी की भी खूब चर्चा हो रही है। आखिर भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तानी लड़की के साथ ऑनलाइन क्यों हुई?

जौनपुर शहर के मखदूम शाहअढ़हन निवासी तहसीन शाहिद भाजपा सभासद हैं। उनके बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तानी लड़की के साथ तय हो गई। शादी को लेकर तैयारी शुरू हो गई। तहसीन शाहिद ने बरात ले जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन दिया लेकिन भारत सरकार की तरफ से वीजा नहीं मिल पाया।

---विज्ञापन---

ऑनलाइन हुई शादी, सैकड़ों लोग हुए शामिल

वीजा ना मिल पाने के बाद ऑनलाइन शादी करने का फैसला लिया गया। बताया गया कि तहसीन शाहिद के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। वहीं शादी तय हुई थी लेकिन वीजा ना मिलने के बाद बेचैनी बढ़ गई। दुल्हन की मां की तबियत भी खराब होने लगी। इसके बाद दोनों तरफ से ऑनलाइन शादी करने का फैसला लिया गया।


दोनों तरफ से ये फैसला लिया गया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन निकाह कर लिया जाए। जब वीजा जारी होगा तब दुल्हन की विदाई हो जाएगी। दोनों पक्ष इसको लेकर तैयार हो गए और 18 अक्टूबर को ऑनलाइन ये शादी संपन्न हो गई। शादी के लिए बरात निकली, घोड़े और रोड लाइट आदि की व्यवस्था की गई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मेरी शादी करवाओ विधायक जी! पेट्रोल पंप पर वोटर की अनोखी मांग का वीडियो वायरल

बड़ी टीवी स्क्रीन पर दोनों पक्ष के लोग दिखाई दे रहे थे। इसके बाद दोनों तरफ के मौलानाओं ने निकाह करवाया, दूल्हा पक्ष से शिया धर्म गुरु मौलाना महफूजुल हसन खान शामिल हुए थे। शादी के बाद दूल्हा मोहम्मद अब्बास हैदर और तहसीन शाहिद ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि उन्हें पाकिस्तान जाकर अपनी दुल्हन और बहू को लाने की आज्ञा दी जाए।

First published on: Oct 19, 2024 03:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola