Sachin Seema: पिछले काफी समय पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर भारत में चर्चाएं आसमान पर हैं। सीमा अपने प्यार सचिन मीणा के खातिर गलत तरीके से भारत आ भागी। ये मुद्दा जितना प्यार का है उतना ही विचारयोग्य भी है और इसको लेकर जांच भी चल रही है। हालांकि, सचिन को जानने वाली एक पड़ोसन भाभी ने मीडियो से बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो काफी वायरल हो गया था। उनकी बातों पर अब गाना भी बन चुका है। इतना ही पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और बिग बॉस जैसे शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा से इश्क लड़ाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल जसलीन मथारू ने भी सचिन पर एक वीडियो बना दी है।
वीडियो में देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह उन भाभी के तानों से सचिन को बचा रहीं हों और उससे प्यार करने को बेकरार हों। जसलीन मथारू और अनूप जलोटा का रोमांटिक रिलेशन हर किसी ने देखा। खैर बताया जाता है कि शो के लिए वो ये सब कर रही थीं। हालांकि, जसलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वे नई वीडियो बनाती हैं। अब उन्होंने सचिन को लेकर बनाई है।
‘झिंगुर सा सचिन है’
ये सारा मजाक उन्हीं भाभी की बातचीत से शुरू हुआ, जिसमें वे कहती हैं, ‘झिंगुर जैसा तो सचिन है।’ दरअसल, वह भाभी सचिन का मजाक बनाती हैं और कहती हैं कि कैसे ही कोई इसको देखकर दूसरे देश से यहां आ गया। इतना ही नहीं हाल ही में संगीत निर्माता यशराज मुहाटे ने ‘झिंगुर और लप्पू जैसे तो सचिन है’, इसपर एक तरह के गाने को ही बना डाला।
सपना चौधरी ने भी सचिन को लेकर बनाया वीडियो
बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली 30 वर्षीय सीमा हैदर पिछले महीने से तब से सुर्खियों में है, जब वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में अपने प्रेमी सचिन मीना (22) के पास आने को अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के कारण 4 जुलाई को गिरफ्तार हुई थी। हालांकि, दोनों को लेकर जांच अभी भी चल रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
10 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
23 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines