Bizarre News : हिडन कैमरा लगाकर महिलाओं के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अपने ही देश में कई जगहों पर ऐसे कैमरे पकड़े जा चुके हैं और कार्रवाई भी हुई है लेकिन जापान से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने वाटर फॉल के पास नहाती महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नकली चट्टान तक बना दिया।
मामला जापान के यामागाटा प्रान्त का बताया जा रहा है, यहां एक गर्म पानी के झरने में नहा रही एक महिला को एक अजीब चीज दिखाई दी। जाकर चेक किया तो पता चला कि एक नकली चट्टान में छुपा कर कैमरा लगाया गया था। इस कैमरे में नहा रही महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। महिला ने जब अजीब से दिखने वाली चट्टान को चेक किया तो पता चला कि यहां तो एक हिडन कैमरा लगा हुआ है और वहां की चट्टान या पत्थर भी नकली है।
महिला ने बुलाई पुलिस और फिर…
महिला को पूरा माजरा समझ में आ गया कि यह वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रची गई साजिश है। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर नकली पत्थर और कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस के सामने चैलेंज था कि कैमरा लगाने वाले को कैसे पकड़ा जाए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी का खुद ही जाल तक पहुंचने का इंतजार किया और इसमें उसे सफलता भी मिली।
यह भी पढ़ें : भारत के इस गांव के हर घर में पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे! वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए वजह
कैमरे में रिकॉर्ड थे 44 वीडियो
दरअसल पुलिस ने इंतजार किया कि कब कोई शख्स इस कैमरे को उठाने के लिए आए। जैसे ही एक शख्स वहां पहुंचा और कैमरे की तलाश करने लगा। पुलिस ने तुरंत 31 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि जब्त किए गए कैमरे में 44 महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड थे। कैमरा छुपाने के लिए इस शख्स ने पूरी कोशिश की थी, पकड़े जाने से बचने के लिए उसने नया तरीका अपनाया था।
यह भी पढ़ें : थाने में ड्रिप लगवाते महिला इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल! क्या है पूरा मामला?
शख्स ने ऑनलाइन एक टेलीलेंस खरीदा और पत्थर के रंग की मिटटी और प्लास्टिक खरीदा। इसमें एक कैमरा सेट किया और फिर उस जगह पर लगा आया जहां महिलायें नहाती थीं। पूछताछ में पता चला कि वह काफी पहले से ऐसा ही करते आ रहा है और उसने करीब एक हजार महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर चुका है। इतना ही नहीं, इससे पहले इसी शख्स पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने का आरोप लगा था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines