Viral Video: हाजमोला के बारे में हर कोई जानता है। खासकर के भारतीय जब कुछ हेवी खा लेते हैं तो हाजमोला का इस्तेमाल करते हैं। ये अपने तीखे और मसालेदार स्वाद के लिए जाना जाता है। अब इसका मजा जापानी भी ले रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जापानी हाजमोला को पहली बार टेस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं वो इसको टेस्ट करने के बाद अलग-अलग सा रिएक्शन दे रहे हैं। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
वीडियो में क्या है खास?
एक जापानी इंफ्लुएंसर कोकी शिशिदो ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे जापान में उनके मित्रों और परिवार को हाजमोला टेस्ट कराते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कोकी अक्सर भारतीय संस्कृति पर आधारित कंटेंट बनाते हैं, और उनके एक फॉलोवर ने उन्हें अपने ग्रुप में हाजमोला को आजमाने का चैलेंज दिया था। इसके बाद कोकी ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों को हाजमोला टेस्ट कराया और उसके बाद उनका रिएक्शन रिकॉर्ड किया।
मजेदार बात ये है कि हर किसी ने इसको खाने के बाद अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। वीडियो में दो रेस्टोरेंट मालिकों को यह अनुभव मजेदार लगा और उन्होंने इसे अच्छे से लिया। हालांकि ज्यादा लोगों को इसका स्वाद खास पसंद नहीं आया। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
वायरल हो गई पोस्ट
इस पोस्ट को कोकी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जो बहुत ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस पोस्ट पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज और 33000 से ज्यादा लाइक्स हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में बहुत से मजेदार रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने कहा कि उनकी प्रतिक्रियाएं मजेदार और बेहद प्यारी हैं।
वहीं दूसरे ने कहा कि हरी धनिया चटनी के साथ रोटी ट्राई करें। एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि अनार या स्वीट प्लेवर वाले ऑप्शन को ट्राई करें , उन्हें यह पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें – इस देश के होटल में रोबोट कर रहे फूड डिलीवरी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines