Weird News : चोरी और भ्रष्टाचार करने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। भ्रष्टाचार करने के हैरान करने वाले तरीके सामने आ चुके हैं। कई जगहों पर तो इसको लेकर बेहद कड़ी सजा का प्रावधान है। आज हम ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद लोग हैरान जता रहे हैं कि इतनी कमाई करने वाला शख्स भी जानवरों का खाना भी चुराएगा?
मामला जापान का है, यहां एक जापानी चिड़ियाघर संचालक पर लगे आरोपों को सुनकर हर कोई हैरान हैं। संचालक पर आरोप है कि वह चिड़ियाघर में मौजूद जानवरों के लिए लाए गए सामानों को खा गया या फिर उन्हें बेचकर पैसे ले लिया। पश्चिमी जापान के ओसाका राज्य में मौजूद तेन्नोजी चिड़ियाघर में पशुओं के खाने के लिए रखे गए फल और सब्जियां गायब हो गईं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
चिड़ियाघर का कर्मचारी ही था चोर
पुलिस जांच का जो नतीजा सामने आया. वह बेहद हैरान करने वाला था। पुलिस के अनुसार, अपराधी 47 साल का चिड़ियाघर संचालक ही था, जो चिड़ियाघर में पशुओं की देखभाल और प्रजनन विभाग में काम करता था। एक अज्ञात व्यक्ति को 1 अक्टूबर को बंदरों और चिम्पांजी का भोजन चुराते हुए पकड़ा भी गया।
यह भी पढ़ें : महिला के घर में घुसा चोर, काम किया ‘तमाम’, लिखा ऐसा नोट पढ़कर सन्न हुए लोग
अब होगी कड़ी कार्रवाई
चिड़ियाघर से जुड़े अधिकारी कियोशी यासुफुकु ने कहा कि चिड़ियाघर के संचालक का व्यवहार कितना दुखी कर देने वाला है, यह प्रकट नहीं किया जा सकता। चिड़ियाघर की तरफ से माफी भी मांगी गई है और यह भी कहा गया है कि इस मामले को कठोरता से निपटा जायेगा और ऐसा दोबारा ना हो, इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।
यह भी पढ़ें : ऐसी जेल जिसे क्रिमिनल्स चलाते हैं, जानें रूह कंपा देने वाली सजा और अजीब व्यवस्थाएं
बता दें कि जिस चिड़ियाघर में जानवरों के खाने के सामने की चोरी की जानकारी सामने आई है वह सौ साल से भी पुराना है। यहां 170 प्रजातियों के 1,000 जानवर रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, जापान में चिड़ियाघर में काम करने वालों को 20 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
18 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
22 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines